मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

गम्हरिया स्टेशन के समीप उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से चार लोगों की मौत Four people died after being hit by Utkal Express train near Gamharia station

लेखक: प्रकाशित:
गम्हरिया स्टेशन के समीप उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से चार लोगों की मौत Four people died after being hit by Utkal Express train near Gamharia station

गम्हरिया : सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया रेलवे स्टेशन के समीप पॉइंट संख्या 64बी के पोल संख्या 260/22बी के समीप गुरुवार की देर शाम करीब सात बजे उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से चार लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद रेलवे विभाग के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।बताया जा रहा है कि सभी रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे। इसी दौरान नई दिल्ली-पुरी उत्कल एक्सप्रेस तेज रफ्तार से टाटानगर स्टेशन की ओर आ रही थी। इसी क्रम में घने कोहरे के कारण रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान सभी ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे कट कर उनकी मौत हो गई।


घटना की जानकारी मिलते ही आरपीएफ पुलिस तथा गम्हरिया स्टेशन में तैनात कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे। उनके द्वारा वरीय रेल अधिकारियों समेत स्थानीय थाना को भी इसकी सूचना दी गई। सूचना पाकर मौके पर गम्हरिया, आदित्यपुर और आरआईटी थाना पुलिस पहुंची और रेलवे ट्रैक से शव हटाने में जुटी। इसी क्रम में टाटानगर स्टेशन से भी मेडिकल व रिलीफ ट्रेन भी मौके पर पहुंची और ट्रैक से शव को हटाने में जुटी। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे टाटानगर रेल जीआरपी प्रभारी गुलाम रब्बानी ने बताया कि एक मृतक के पास से ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त हुआ है जिसमें नाम जयराम रॉय निवासी दुमका ज़िला लिखा है। जबकि एक अन्य मृतक रबिन्द्र दास आदित्यपुर, आशियाना टच प्वाइंट दुकान के पास का बताया गया है। उसके पास से बिहार विद्यालय परीक्षा समिति का एडमिट कार्ड भी बरामद हुआ है। दो अन्य मृतकों कीअब तक पहचान नहीं हो सकी है। रिलीफ ट्रेन से सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए टाटानगर ले जाया गया है। फिलहाल थाना पुलिस मृतकों के शिनाख्त में जुट गई है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन