मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

आरकेएफ कामगार संघ का पारिवारिक मिलन सह वनभोज समारोह दोमुहानी में आयोजित Family meeting cum forest feast ceremony of RKF workers union organized in Domuhani

लेखक: प्रकाशित:
आरकेएफ कामगार संघ का पारिवारिक मिलन सह वनभोज समारोह दोमुहानी में आयोजित Family meeting cum forest feast ceremony of RKF workers union organized in Domuhani



गम्हरिया : रामकृष्णा फोर्जिंग्स कामगार संघ की ओर से गम्हरिया के शहरबेड़ा स्थित दोमुहानी तट पर वार्षिक पारिवारिक मिलन समारोह सह वनभोज का आयोजन किया गया। इस मौके पर यूनियन की संगठन मजबूती समेत अन्य गतिविधियों पर चर्चा की गई। समारोह की अध्यक्षता यूनियन के अध्यक्ष अभय कुमार लाभ ने किया। इस मौके पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से सभी कर्मचारियों व उनके परिवारों को एक दूसरे से मिलने का मौका मिलता है। साथ ही, नए सदस्यों का परिचय भी होता है। समारोह को उपाध्यक्ष दिनेश राम, महासचिव तारकेश्वर यादव, संगठन सचिव जीपी दास, सह सचिव विपुल गोलदार आदि ने भी संबोधित किया।


इस मौके पर महिलाओं व बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया जिसके सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अंत मे कोषाध्यक्ष अच्छेलाल यादव की ओर से धन्यवाद ज्ञापन किया गया। इस मौके पर यूनियन के सदस्य शैलेन्द्र सिंह, नवल झा, मुंशी यादव के अलावा प्रदीप दास, अशोक शर्मा, प्रणब गोस्वामी, मुकुंद महतो, दिवाकर महतो, विक्रम प्रधान, महंत यादव,  समेत काफी संख्या में कामगार व उनके परिवार के सदस्य उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन