मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

ड्राइव के दौरान कुएं में गिरने से एक हाथी घायल, रेस्क्यू में जुटा वन विभाग An elephant injured after falling into a well during a drive

लेखक: प्रकाशित:
ड्राइव के दौरान कुएं में गिरने से एक हाथी घायल, रेस्क्यू में जुटा वन विभाग An elephant injured after falling into a well during a drive


सरायकेला : जिले के चांडिल वन क्षेत्र अंतर्गत आंडा गांव में चौका-पालना एलिफेंट ड्राईव टीम द्वारा हाथियों के झुंड को ड्राईव कराने के दौरान एक हाथी सूखे कुआं में गिर गया। पूरी रात अपने अन्य साथियों को ना पाकर अंधेरे कुएं में तड़पते हुए वह चिंघाड़ने लगा जिसे सुनकर आसपास के दर्जनों गांव के ग्रामीण भयभीत हो  उठे। बताया गया है वह सिंचाई कुआं आंडा गांव निवासी रोहिन सिंह मुंडा का है जो उसके घर के समीप ही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, भागने  के दौराम हाथी उस कुआं मे 20 फीट नीचे गिर पड़ा जिससे वह गंभीर रूप में घायल हो गया है। एक ओर ठंड और दूसरी ओर घायल हाथी के चिंघाड़ने से रात भर ग्रामीण दहशत में थे।


बताया जा रहा है कि उस झुंड में 15 से 20 हाथी हैं जिसे चौका पालना टीम द्वारा पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिला के मुनीबाबा जंगल की ओर खदेड़ रहा था। उसी दौरान झुंड में से एक हाथी सूखे कुआं में गिर गया। ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना वन विभाग को दिए जाने के बाद गुरूवार की सुबह चांडिल वन क्षेत्र पदाधिकारी दलबल के साथ वहां पहुंचे। वन विभाग की टीम द्वारा जेसीवी मशीन के माध्यम से हाथी को निकलने की प्रयास शुरू कर दिया गया है। इस दौरान आसपास के सैकड़ों ग्रामीण हाथी को देखने वहां जमे हैं।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन