मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

साप्ताहिक जनता दरबार में उपायुक्त से मिले दर्जनों फरियादी, प्राप्त शिकायतों पर जांचोपरांत यथोचित करवाई का मिला आश्वासन Dozens of complainants met the DC in the weekly Janata Darbar

लेखक: प्रकाशित:
साप्ताहिक जनता दरबार में उपायुक्त से मिले दर्जनों फरियादी, प्राप्त शिकायतों पर जांचोपरांत यथोचित करवाई का मिला आश्वासन Dozens of complainants met the DC in the weekly Janata Darbar


सरायकेला : ज़िला समाहरणालय में आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से व्यक्तिगत एवं सामाजिक समस्याओं के निराकरण हेतु आए लोगों से जिला दण्डधिकारी सह उपायुक्त रविशंकर शुक्ला मिलकर उनकी समस्याओं से अवगत हुए। जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों को उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को अग्रसारित करते हुए यथोचित कारर्वाई करने का निर्देश दिया। कुछ समस्याओं का वहीं तत्काल ही समाधान किया गया। गौरतलब है कि समाहरणालय में प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया जाता है जिसमें जिलेवासी उपायुक्त से मिलकर अपनी समस्याएं साझा कर सकते हैं। जनता दरबार में भूमि विवाद, आपसी बंटवारा, कांड्रा क्षेत्र में जेएआरडीसीएल द्वारा हटाए गए एम्बुलेंस सेवा को पुनः बहाल करने, बड़ा आमदा पंचायत के महावीर खोली गांव से चक्रधरपुर जाने वाले सड़क निर्माण कराने, सीतारामपुर डैम से प्रभावित रैयतों का बकाया भुगतान कराने समेत विभिन्न आवेदन प्राप्त हुए। सभी आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई हेतु संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को अग्रसरित किया गया।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन