मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

समाहरणालय परिसर से उपायुक्त ने बिरसा किसान रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना DC flagged off Birsa Kisan Rath from the Collectorate premises

लेखक: प्रकाशित:
समाहरणालय परिसर से उपायुक्त ने बिरसा किसान रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना DC flagged off Birsa Kisan Rath from the Collectorate premises


सरायकेला : जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त रविशंकर शुक्ला, जिप अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई और ज़िप उपाध्यक्ष मधुश्री महतो के द्वारा संयुक्त रुप से शनिवार को समाहरणालय परिसर से बिरसा किसान रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस दौरान जिला क़ृषि पदाधिकारी संजय कुमार के द्वारा उपायुक्त को बिरसा किसान रथ के परिचालन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, झारखण्ड के द्वारा बिरसा किसान रथ का परिचालन कृषि प्रोद्यौगिकी प्रबंधन अभिकरण "आत्मा" सरायकेला के माध्यम से प्रारम्भ की गई है। किसानों के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के साथ-साथ मृदा स्वास्थ्य, जैविक खेती, जल प्रबंधन, बीज उपचार, यांत्रिकरण, किसान क्रेडिट कार्ड का वितरण, मछली पालन, पशुओं का टीकाकरण, मृदा स्वास्थ्य कार्ड के वितरण आदि की जानकारी बिरसा किसान रथ के माध्यम से किसानों को दी जाएगी। बताया गया कि बिरसा किसान रथ जिले के विभिन्न प्रखण्डों के ग्रामीण क्षेत्र में कृषि वैज्ञानिकों, पदाधिकारियों, प्रसार कर्मियों, प्रगतिशील कृषकों के साथ-साथ जन-जन तक खेती से संबंधित तकनीकी समस्यों का समाधान, योजनाओं की जानकारी आदि को पहुंचाने हेतु परिभ्रमण करेगा।
बिरसा किसान रथ में मुख्यमंत्री, मंत्री कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग तथा विभागीय पदाधिकारियों का कृषकों के नाम संदेश एवं सरकार द्वारा विगत चार वर्षों में किए गए कार्यों का प्रचार प्रसार किया जाएगा। साथ ही, विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी बिरसा किसान रथ के द्वारा दी जाएगी।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन