मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

चौरसिया समाज जमशेदपुर का पारिवारिक मिलन समारोह सह वनभोज आदित्यपुर जयप्रकाश उद्यान में संपन्न, वक्ताओं ने समाज को एकजुट होने का किया आह्वान Chaurasia Samaj Jamshedpur's family meeting and forest feast concluded

लेखक: प्रकाशित:
चौरसिया समाज जमशेदपुर का पारिवारिक मिलन समारोह सह वनभोज आदित्यपुर जयप्रकाश उद्यान में संपन्न, वक्ताओं ने समाज को एकजुट होने का किया आह्वान Chaurasia Samaj Jamshedpur's family meeting and forest feast concluded


राष्ट्र निर्माण में चौरसिया समाज का रहा है गौरवशाली इतिहास- पुरेंद्र
आदित्यपुर : राष्ट्र निर्माण में चौरसिया समाज अग्रणी भूमिका निभाता रहा है  चौरसिया समाज को अपने गौरवशाली इतिहास को कायम रखने के लिए और समाज को आगे बढ़ाने के लिए शिक्षा के क्षेत्र में विकास करना होगा। चौरसिया समाज में आर्थिक रूप से संपन्न लोगों को आगे आकर निर्धन एवं मेधावी छात्र-छात्राओं की जिम्मेवारी लेनी होगी। उक्त बातें चौरसिया समाज जमशेदपुर द्वारा आदित्यपुर जयप्रकाश उद्यान में आयोजित पारिवारिक मिलन समारोह सह वनभोज कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित आदित्यपुर नगर पर्षद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने कही।उन्होंने चौरसिया समाज को आबादी के आधार पर राजनीतिक भागीदारी और अपने हक की लड़ाई के लिए आगे आने का आह्वान किया।समारोह की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष नागेन्द्र शर्मा ने किया। इस मौके पर राष्ट्रीय कमेटी की सदस्य कविता मंजरी ने अपने संबोधन में कहा कि पिकनिक मिलन ज़ुलन के लिए आयोजित किया जाता है। हम समाज के पुरुषों के साथ महिलाओं से अपील करती हूं कि वे आगे आएं। हमें जमशेदपुर में चौरसिया समाज की महिला क्लब् का गठन करना है। समाज के प्रदेश अध्यक्ष राम दरश चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि चौरसिया समाज का जमशेदपुर में 55 वर्ष का इतिहास हो गया है। इसकी स्थापना वर्ष 1969 में हुई थी। उन्होंने समाज को जोड़ने की अपील किया। कहा कि वर्ष 2006 से हमलोग एनेक्सर 1 की लड़ाई लड़ी जिसमें 2017 में हमें सफलता मिली। कहा कि शीघ्र जमशेदपुर में चौरसिया भवन का निर्माण किया जाएगा। इस मौके पर बुजुर्ग सदस्य दिनेश मंडल ने अपने संबोधन में कहा कि चौरसिया समाज सदैव प्रगतिशील रहा है।


राष्ट्रीय मंत्री रामचन्द्र मंडल ने समाज को सकारात्मक होकर आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज का जो विद्यार्थी हिंदी मिडियम के 60 फीसदी और अंग्रेजी माध्यम के 80 फीसदी अंक अर्जित करेंगे उन्हें राष्ट्रीय कमेटी राष्ट्रीय स्तर पर प्रोत्साहित करेगी।
वनभोज कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों के लिए खेलकूद प्रतियोगिता के अलावे चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया और सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला अध्यक्ष नागेन्द्र शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष राम दरस चौधरी, दिनेश चौधरी, बिंदु चौरसिया, देवेंद्र प्रसाद, राष्ट्रीय कमेटी की सदस्य कविता मंजरी, महिला सेल की अध्यक्ष कविता चौरसिया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिनेश मंडल, राष्ट्रीय कमेटी के मंत्री रामचंद्र मंडल, अनिमा चौरसिया, सुधा चौरसिया, उपाध्यक्ष पिंकी चौरसिया, प्रदेश उपाध्यक्ष एसएन प्रसाद, महेश चौरसिया, प्रह्लाद चौरसिया, जयनारायण चौरसिया, वीरेंद्र चौरसिया, श्रीकांत चौरसिया का अहम योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन अंजय कुमार मोदी ने किया।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन