मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ का बार्षिक वनभोज सह मिलन समारोह आयोजित Annual forest feast cum meeting of All Jharkhand Primary Teachers Association organized

लेखक: प्रकाशित:
अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ का बार्षिक वनभोज सह मिलन समारोह आयोजित Annual forest feast cum meeting of All Jharkhand Primary Teachers Association organized


◆सेवानिवृत्त शिक्षक-शिक्षिकाओं की दी गई सम्मानपूर्वक विदाई
सरायकेला : अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ सरायकेला खरसावां जिला इकाई की ओर से खरसावां स्थित माता आकर्षिनी मंदिर परिसर में वार्षिक वनभोज सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक दत्ता, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष नेहरू महतो, निवर्तमान सरायकेला जिलाध्यक्ष तारापुर साहू, पश्चिमी सिंहभूम के जिला अध्यक्ष उपेंद्र सिंह, सरायकेला जिलाध्यक्ष मानिक प्रसाद सिंह, जिला महासचिव सुदामा माझी सहित संगठन के जिला इकाई व अंचल ईकाई के तीन सौ से अधिक संख्या में संघीय पदाधिकारी तथा संगठन के समर्पित सदस्य सम्मिलित हुए। मिलन समारोह में महिला शिक्षिकाओं ने भी बढ़ -चढ़ कर हिस्सा लिया।


समारोह के दौरान विगत वर्ष सेवानिवृत्त हुए कई शिक्षक- शिक्षिकाओं को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। उपस्थित अतिथियों ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि इस तरह के आयोजन के माध्यम से दूर- दराज में पदस्थापित शिक्षक- शिक्षिकाओं को एक -दूसरे से मिलने, सुख- दुखों को साझा करने, सांगठनिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता एवं समर्पण तथा आगामी शैक्षिक वर्ष में नई ऊर्जा,संकल्प एवं प्रतिबद्धता के साथ अपने दैनिक कर्तव्यों का निर्वहन करने में अत्यंत हितकारी साबित होता हैं। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट सांगठनिक कार्यों के लिए चांडिल, खरसांवां तथा सरायकेला अंचल को क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार के रूप में मोमैंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उत्कृष्ट आयोजन के लिए संगठन के खरसावां अंचल इकाई की भूरी -भूरी प्रशंसा की गई। कार्यक्रम के दौरान शिक्षक-शिक्षिकाओं ने गीत- संगीत तथा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर भरा-पूर मनोरंजन किया।मंच संचालन मोहम्मद नसीमुद्दीन, स्वागत भाषण शैलेश तिवारी तथा धन्यवाद ज्ञापन मनोज कुमार सिंह ने किया।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन