मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

74 वें गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर हुई बैठक, पूरेंद्र करेंगे ध्वजारोहण Meeting held regarding preparations for 74th Republic Day, Purendra will hoist the flag

लेखक: प्रकाशित:
74 वें गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर हुई बैठक, पूरेंद्र करेंगे ध्वजारोहण Meeting held regarding preparations for 74th Republic Day, Purendra will hoist the flag


आदित्यपुर : 74वें गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर आदित्यपुर- गम्हरिया विकास समिति की बैठक समिति के उपाध्यक्ष वीरेंद्र यादव के आवास पर हुई। बैठक की अध्यक्षता समाजसेवी कुमार विपिन बिहारी प्रसाद ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आदित्यपुर- गम्हरिया विकास समिति के अध्यक्ष सह आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर 26 जनवरी को प्रातः 10:45 बजे शेरे पंजाब चौक, बोधी कंपलेक्स स्थित कार्यालय के समक्ष झंडोत्तोलन करेंगे। झंडोत्तोलन के उपरांत समिति के कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर स्कूली छात्र- छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय गीतों पर आधारित गीत, संगीत, और नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा। साथ ही कार्यक्रम के दौरान समिति द्वारा 100 शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। वहीं, कार्यक्रम के उपरांत सुरुचि भोजन की व्यवस्था भी की गई है। कार्यक्रम को सफल बनाने में पुरेंद्र नारायण सिंह सहित वीरेंद्र यादव, सत्य प्रकाश, राजेश यादव, अर्जुन प्रसाद, श्रीराम यादव, अरविंद कुमार, अवधेश कुमार, देव प्रकाश, अधिवक्ता संजय कुमार, कुमार बिपिन बिहारी प्रसाद, प्रमोद गुप्ता आदि लगे हुए हैं।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन