मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

राजकीय महिला पॉलीटेक्निक में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव 'स्फूर्ति 2024' सम्पन्न Two-day annual sports festival 'Sfoorti 2024' organized at Government Women's Polytechnic concluded

लेखक: प्रकाशित:
राजकीय महिला पॉलीटेक्निक में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव 'स्फूर्ति 2024' सम्पन्न Two-day annual sports festival 'Sfoorti 2024' organized at Government Women's Polytechnic concluded


★समापन पर सभी विजेता व उपविजेता प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत
गम्हरिया : राजकीय महिला पॉलीटेक्निक गम्हरिया में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव 'स्फूर्ति 2024' शनिवार को सम्पन्न हुआ। इस दौरान संस्थान की छात्राओं के बीच क्रिकेट, कबड्डी, बैडमिंटन, खो-खो, 100मी रेस, जलेबी रेस समेत कई अन्य प्रकार के खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था जिसमे काफी संख्या में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


महोत्सव के समापन पर संस्थान की ओर से सभी खेलों के विजेता तथा उपविजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान कबड्डी में जोग रानी की टीम विजेता तथा लक्ष्मी यादव की टीम उपविजेता रही। बैडमिंटन में विजेता साक्षी व उपविजेता भारती, 100मी रेस में विजेता पुष्पिता व उपविजेता प्रिया सरदार, रिले रेस में विजेता सागी पार्था व उपविजेता आर अंजलि, जलेबी रेस में विजेता सोनम कुमारी, लेमन एंड स्पून रेस में पुष्पिता, बैलून ब्रास्टिंग में विभा कुमारी, नीडल एंड थ्रेड में श्रुति, थ्री लेग रेस में सागी पार्था व आर अंजलि, म्यूजिकल चेयर में भूमि कुमारी विजेता रही। इसी प्रकार, खो-खो खेल में वारियर ग्रुप (मैंकैनिकल ब्रांच), पीटटो में साइनिंग स्टार (इसीई) विजेता बनी जबकि क्रिकेट में आर्किटेक्चर की टीम विजेता तथा यांत्रिकी की टीम उपविजेता रही। सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। समापन के अवसर पर संस्थान के प्राचार्य डॉ0 संजीव कुमार छात्राएं अपनी खेल प्रतिभा का अनुशासित ढंग से प्रदर्शन किया जो काबिले तारीफ़ है। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में भी इसी प्रकार अनुशासन बनाए रखने की अपील रही। पूरे खेल के दौरान डॉ0 दिलीप कुमार की टीम मुस्तैद रही। इसके सफल आयोजन में संस्थान के प्रो0 राजेश प्रसाद, सुबोध कुमार, बिहारी गोंड, विष्णु शंकर सिंह, शिव सागर प्रसाद समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का योगदान रहा।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन