मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

महिला पॉलीटेक्निक के वार्षिक खेल महोत्सव स्फूर्ति-2024' में बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्राएं की गई पुरस्कृत Girls who performed better in the annual sports festival 'Sphoorti-2024' of Mahila Polytechnic were rewarded

लेखक: प्रकाशित:
महिला पॉलीटेक्निक के वार्षिक खेल महोत्सव स्फूर्ति-2024' में बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्राएं की गई पुरस्कृत Girls who performed better in the annual sports festival 'Sphoorti-2024' of Mahila Polytechnic were rewarded


गम्हरिया : राजकीय महिला पॉलिटेक्निक गम्हरिया में एक समारोह आयोजित कर विगत दिनों सम्पन्न हुए वार्षिक खेल महोत्सव 'स्फूर्ति-2024' में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि जिप सदस्य शंभू मंडल तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में मार्शल आर्ट, झारखंड के मुख्य अनुदेशक अमित मोदक उपस्थित थे। इन अतिथियों द्वारा बैडमिंटन, रिले रेस, क्रिकेट, कबड्डी समेत अन्य खेल प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। विदित हो कि इन खेल प्रतियोगिताओं में संस्थान के कुल 400 छात्राओं ने भाग लिया था। इस मौके पर मौजूद संस्थान के प्राचार्य डॉ0 संजीव कुमार ने प्रशस्ति पत्र प्राप्त सभी छात्राओं को बधाई देते हुए अन्य प्रतिभागियों को भी भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने की सलाह दी। इस मौके पर व्याख्याता राजेश प्रसाद, कुमार मनोज, सुबोध कुमार, बिहारी गोंड, विष्णु शंकर सिंह, शिव सागर प्रसाद समेत सभी शिक्षकगण उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन