मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

कांग्रेस नेता गौरीशंकर प्रसाद ने अपने जन्मदिन पर 200 जरूरतमन्दों के बीच बांटे कंबल Congress leader Gaurishankar Prasad distributed blankets among 200 needy people on his birthday

लेखक: प्रकाशित:
कांग्रेस नेता गौरीशंकर प्रसाद ने अपने जन्मदिन पर 200 जरूरतमन्दों के बीच बांटे कंबल Congress leader Gaurishankar Prasad distributed blankets among 200 needy people on his birthday


गम्हरिया : सरायकेला खरसावां कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष गौरी शंकर प्रसाद द्वारा अपने जन्मदिन पर क्षेत्र के करीब 200 गरीब, असहाय व जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। इस दौरान गम्हरिया के पूंजीडूंगरी स्थित काली मंदिर में आयोजित शिविर में काफी संख्या में कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हमारा मकसद है क्षेत्र में बढ़ती हुई ठंड की मार से कोई परेशान ना हो। मैं उन हर गरीब एवं असहाय परिवार के साथ खड़ा हूं जिन्हें मेरी जरूरत है।


इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अंबुज पांडे ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा गरीब व असहाय लोगों के साथ खड़ी है। उन्होंने कार्यकर्ताओ से आगामी चुनाव तथा पार्टी के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के झारखंड में अयोजित कार्यक्रमों को सफल बनाने हेतु तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी फुलकांत झा, रमाशंकर पांडे, दिवाकर झा, महिला जिलाध्यक्ष वैजयंती बारी, जगन्नाथपुर पंचायत की मुखिया रिंटू देवी, कमलदेव राय, रानी देवी, वीरेंद्र राय, इंद्रकांत झा, प्रशांत कुमार, अमित कुमार समेत कई पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन