मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

गम्हरिया में प्रसिद्ध घोड़ाबाबा पूजनोत्सव 16 को, तैयारी पूरी Ghorababa puja festival in Gamhariya on 16th, preparations complete

लेखक: प्रकाशित:
गम्हरिया में प्रसिद्ध घोड़ाबाबा पूजनोत्सव 16 को, तैयारी पूरी Ghorababa puja festival in Gamhariya on 16th, preparations complete


गम्हरिया : जिले का प्रमुख घोडाबाबा पूजनोत्सव का आयोजन इस वर्ष आगामी मंगलवार, 16 जनवरी को धूमधाम से किया जाएगा। कुम्भकार समिति गम्हरिया की ओर से आयोजित किए जाने वाले इस पूजनोत्सव को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। पूरे मन्दिर प्रांगण समेत आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई व रंग रोहन कराकर आकर्षक ढंग से इसे सजाया जा रहा है। समिति के महासचिव बंकिम चौधरी ने बताया कि इस वर्ष सिर्फ वार्षिक पूजनोत्सव का धूमधाम से आयोजन किया जाएगा। इस दौरासन मन्दिर परिसर में भव्य मेले का आयोजन भी किया जाएगा। साथ ही, पूजनोत्सव के मौके पर भजनों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन तथा भव्य भंडारा का आयोजन भी किया जाएगा। गौरतलब है कि इस मेले में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से दो लाख से अधिक श्रद्धालु जुटते है जिनके द्वारा पारंपरिक विधि विधान से बलराम जिउ की पूजा अर्चना की जाती है। इस मंदिर के पूजा की विशेषता यह है कि इस मंदिर में जो प्रसाद चढ़ाई जाती है उसे यहीं बांटकर खाना पड़ता है। किसी को भी प्रसाद घर ले जाने की अनुमति नही है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन