मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

शिवनारायणपुर में गुरुचरण नामक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की A young man named Gurucharan committed suicide by hanging himself in Shivnarayanpur

लेखक: प्रकाशित:
शिवनारायणपुर में गुरुचरण नामक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की A young man named Gurucharan committed suicide by hanging himself in Shivnarayanpur

फ़ाइल फोटो
गम्हरिया : आदित्यपुर थाना अंतर्गत गम्हरिया के शिवनारायणपुर में गुरुचरण सरदार नामक एक युवक ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जाता है कि मृतक गुरुचरण उंक्त बस्ती में दिलीप सोरेन नामक व्यक्ति के घर में भाड़े पर रहता था और औद्योगिक क्षेत्र स्थित किसी कंपनी में कार्य करता था। रविवार की सुबह देर तक वह सोकर नहीं उठा तो मकान मालिक द्वारा खिड़की से झांक कर देखा तो उसे पंखे के सहारे झूलते देखा। उसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों और थाना को इसकी सूचना दी।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन