मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

एक्सआईटीई कॉलेज में जेवियर दिवस समारोह आयोजित Xavier Day celebration organized in XITE College

लेखक: प्रकाशित:
एक्सआईटीई कॉलेज में जेवियर दिवस समारोह आयोजित Xavier Day celebration organized in XITE College


गम्हरिया : एक्सआईटीई कॉलेज गम्हरिया में सांस्कृतिक और कलात्मक प्रदर्शनों की जीवंत श्रृंखला का प्रदर्शन करते हुए उत्साह के साथ जेवियर दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन उप प्राचार्य फादर के मार्गदर्शन में डॉ0 राधा महाली और प्रो0 अकिंचन ज़ाक्सा ने किया। डॉ0 मुक्ति क्लेरेंस ने छात्रों, शिक्षकों और सम्मानित अतिथियों को एक साथ लाकर एक बेहतरीन कार्यक्रम तैयार किया था।कार्यक्रम की शुरुआत एक परिचयात्मक भाषण के साथ हुई। तत्पश्चात अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर कॉलेज के छात्र-छात्राओं की ओर से प्रार्थना नृत्य, सामूहिक गान और अर्ध-शास्त्रीय नृत्य का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान बीबीए द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा अर्पिता सिन्हा द्वारा प्रस्तुत विचारोत्तेजक भाषण की काफी सराहना की गई। साथ ही, छात्रों की ओर से मनमोहक नाटक की प्रस्तुति भी की गई। इस मौके पर प्राचार्य फादर डॉ0 ई. ए. फ्रांसिस ने जेवियर डे के महत्व को रेखांकित करते हुए प्रेरणादायक संदेश साझा किया। अंत मे बीबीए के छात्र सुमित मोदक द्वारा धन्यवाद ज्ञापन दिया गया। इस मौके पर सेबेस्टियन पुथेनपुरा, फादर दयानिधि, ब्रदर अमलराज, डॉ0 संचिता घोष चौधरी, प्रो0 अमित चतुर्वेदी, डॉ0 राजेश राणा, डॉ0 प्रमोद कुमार सिंह, प्रो0 सुष्मिता चौधरी सेन, प्रो0 शैलेश कुमार दूबे, आशीष सिंह, नवल नारायण चौधरी, दिलीप कुमार समेत काफी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन