मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

कार्य के दौरान तबीयत बिगड़ने से नीलाचल कंपनी में हुई कामगार की मौत Worker in Neelachal company died due to health deterioration during work

लेखक: प्रकाशित:
कार्य के दौरान तबीयत बिगड़ने से नीलाचल कंपनी में हुई कामगार की मौत Worker in Neelachal company died due to health deterioration during work


★परिजनों व झामुमो नेताओ ने मुआवजे को लेकर किया गेट जाम, प्रदर्शन
गम्हरिया : कांड्रा के रघुनाथपुर स्थित नीलाचल कंपनी में काम के दौरान अचानक तबियत खराब होने के बाद गणेश मंडल नामक कामगार की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते शुक्रवार की रात्रि पाली में गणेश मंडल ड्यूटी में था। तबीयत अधिक खराब होने के कारण वह शनिवार की सुबह ड्यूटी से कंपनी के बस से निकल गया। उसके बाद तबीयत परिजन द्वारा उन्हें टेम्पो से इलाज हेतु  आदित्यपुर स्थित ईएसआई अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया। किन्तु ईएसआई पेपर की कमी के कारण वहां उनका इलाज नही हो पाया। उसके बाद गणेश को मेडिट्रीना अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई। मौत के बाद उनके शव को लेकर परिजनों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए कंपनी गेट को जाम कर दिया। इस दौरान झामुमो प्रखंड उपाध्यक्ष अमृत महतो, छोटा गम्हरिया ग्राम प्रधान लकडू महतो, समाजसेवी राम महतो, दत्तो मंडल आदि भी वहां पहुंचे और कंपनी प्रबंधन से मृतक के परिजन को 25 लाख रुपए मुआवजा व परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की गई। लेकिन कंपनी प्रबंधन के साथ वार्ता संतोषजनक नहीं होने पर प्रदर्शन जारी रहा और गेट को जाम कर दिया गया। समाचार लिखे जाने तक कंपनी गेट जाम है। वहीं कंपनी के महाप्रबंधक गंगाधर वाजपेई ने बताया कि गणेश मंडल की तबीयत पहले से ही खराब थी। उनकी बीपी उच्च था जिस कारण डॉक्टर ने उन्हें दवाई भी खाने को कहा था। उन्होंने बताया कि गणेश मंडल के इलाज के लिए कंपनी की ओर से दो लाख रुपए भी दिए गए थे। घटना की जानकारी मिलते ही कांड्रा थाना प्रभारी पास्कल टोप्पो और गम्हरिया थाना प्रभारी आलोक दूबे भी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और धरना पर बैठे लोगों को समझाया गया। किन्तु, वे अपनी मांग पर डटे हैं।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन