मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

निर्वाचन विभाग की ओर से आदित्यपुर नगर निगम अंतर्गत कई अपार्टमेंटों में लगाया गया मतदाता जागरूकता शिविर Voter awareness camp organized by the Election Department in many apartments under Adityapur Municipal Corporation

लेखक: प्रकाशित:
निर्वाचन विभाग की ओर से आदित्यपुर नगर निगम अंतर्गत कई अपार्टमेंटों में लगाया गया मतदाता जागरूकता शिविर Voter awareness camp organized by the Election Department in many apartments under Adityapur Municipal Corporation


आदित्यपुर : राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में जिला निर्वाचन विभाग की ओर से आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के दर्जनों अपार्टमेंट में शिविर लगाकर मतदाता सूची में पंजीयन कराने के लिए लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान उपस्थित सरायकेला के एसडीओ सह सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी पारुल सिंह ने फार्म 6, 7 और 8 के बावत लोगों को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सभी बीएलओ को यह फॉर्म उपलब्ध कराया गया है जो आसानी से उपलब्ध हो सकेगा। इस दौरान उन्होंने कई बूथों भी निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम पूर्व में 9 दिसंबर तक ही चलाया जाना था, लेकिन लोगों की सहूलियत के लिए अगले एक-दो दिन के लिए कार्यक्रम को बढ़ाया गया है। इसके पश्चात फार्म संख्या 6 पर कोई भी संशोधन या आवेदन नहीं लिया जाएगा। उन्होंने आम लोगों को निर्वाचन विभाग से जुड़ने के लिए मोबाईल संख्या 8292844666 भी जारी किया है। इस दौरान उनके साथ गम्हरिया अंचल अधिकारी गिरेंद्र टूटी भी मौजूद थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन