मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

प्रदुषण के खिलाफ गोलबंद हुए कांड्रा के ग्रामीण, सड़क पर उतर कर किया प्रदर्शन Villagers of Kandra mobilized against pollution

लेखक: प्रकाशित:
प्रदुषण के खिलाफ गोलबंद हुए कांड्रा के ग्रामीण, सड़क पर उतर कर किया प्रदर्शन Villagers of Kandra mobilized against pollution


गम्हरिया : प्रदुषण के खिलाफ कांड्रा के ग्रामीण एकजुट होने लगे हैं। इसके विरोध में स्थानीय ग्रामीण बुधवार को सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करते हुए उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान  ज़िला परिषद सदस्य पिंकी मंडल, कांड्रा पंचायत की मुखिया शंकरी सिंह, राहुल देव महतो, पूर्व उपमुखिया अनिल सिंह, संजय मोहंती, विपिन वार्ष्णेय के अलावा कांड्रा बाजार के दुकानदार व काफ़ी संख्या में महिला व पुरुष शामिल रहे। इस मौके पर ज़िप सदस्य पिंकी मंडल ने बताया कि दिन प्रतिदिन क्षेत्र में प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। यदि यही  स्थिति रही तो प्रदूषण के कारण लोग बीमार पड़ने लगेंगे। उन्होंने प्रदूषण विभाग से इस गम्भीर समस्या पर त्वरित कार्रवाई करने की मांग की। इस मौके पर मौजूद भ्रष्टाचार नियंत्रण कमेटी के राहुल देव महतो ने कहा कि प्रदूषण क्षेत्र की प्रमुख समस्या बन गई है जिससे यहां के लोगों को रहना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में फैल रहे प्रदूषण को यहां के पेड़ पौधे, घरों की छत, सड़क, खेतों, तालाबों और विद्यालयों में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। कहा कि यहां तक कि कांड्रा मुख्य सड़क से आयरन ओर एवं कोयला लदी हुई ट्रक अक्सर गुजरती है जिसमें तिरपाल भी नहीं लगा रहता है। इस कारण सारा डस्ट सड़क पर ही गिरता है जो हवा चलने पर सड़क किनारे बने दुकानों, होटलों और घरों में फैल जाता है। उन्होंने कहा कि यदि प्रदूषण विभाग इसके खिलाफ कार्रवाही नहीं करती है तो जोरदार आंदोलन किया जाएगा।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन