मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

टीई यूसिल एसोसिएशन तुरामडीह का वार्षिक वनभोज सह खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न TE Usil Association Turamdih's annual forest feast cum sports competition concluded

लेखक: प्रकाशित:
टीई यूसिल एसोसिएशन तुरामडीह का वार्षिक वनभोज सह खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न TE Usil Association Turamdih's annual forest feast cum sports competition concluded



जादूगोड़ा : ट्राईबल इम्प्लाॅइज्  यूसील एसोसिएशन तुरामडीह का नरवा पहाड़ स्थित पहाड़ भागा पर्यटन स्थल पर गुरुवार को छठा वार्षिक वनभोज सह खेलकुद प्रतियोगिता सम्पन्न हुआ। इस मौके पर जहां छोटे-छोटे बच्चो ने खेलकूद व संगीत पर खूब मस्ती की, वही वर्ष 2023 का लकी फैमिली का पुरुस्कार हेतु तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट में केमिकल विभाग में कार्यरत यूसीलकर्मी बगराय हांसदा व उसके परिवार चुना गया।  पुरस्कार के लिए लकी ड्रॉ प्रतियोगिता के जरिए किसी एक परिवार को चुना जाता है और चुने हुए परिवार को पुरस्कृत कर सम्मानित करने की परंपरा है। इससे पूर्व डीबीएमएस स्कूल प्रबन्धन की ओर से बीते 08 दिसम्बर,2023 को भानुमति नीलकंठन अवार्ड-2023 से सम्मानित शांतिलता टुडू,  ग्राम-तालसा, केरुवाडुँगरी को भी ट्राईबल इम्प्लाईज् एसोसिएशन ने शाॅल प्रदान कर सम्मानित किया गया था।

इस मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में आसनवनी तोरोप परगाना हरिपदो मुर्मू को पर आमंत्रित किया गया था।कार्यक्रम में ट्राईबल इम्प्लाॅइज्  यूसील एसोसिएशन तुरामडीह की ओर से सिरजन टुडू, गुरबा हाँसदा, चन्द्राय टुडू, दीपक हेम्ब्रम, देबेन बास्के, बासेत माझी, जितराई सोरेन, कारा मुर्मू , परमेश्वर मुर्मू, सिरजन मुर्मू, देवी राम सोरेन, बगराय हाँसदा, मानिक चन्द्र मुर्मू, देवनारायण भोक्ता आदि उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन