मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

सुमन सथुआ रही जिला स्तरीय टीएलएम प्रदर्शनी में प्रथम स्थान पर Suman Sathua stood first in the district level TLM exhibition

लेखक: प्रकाशित:
सुमन सथुआ रही जिला स्तरीय टीएलएम प्रदर्शनी में प्रथम स्थान पर Suman Sathua stood first in the district level TLM exhibition


गम्हरिया : जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में जिलास्तरीय टीचिंग लर्निंग मैटेरियल (टीएलएम) प्रदर्शनी-2023 का आयोजन किया गया। जिले के सभी प्रखंड के आठ-आठ शिक्षकों ने नो कॉस्ट, लो कॉस्ट की नीति के तहत स्वनिर्मित शिक्षण अधिगम सामग्री का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी ने दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी में लगाए टीएलएम को शिक्षण में नियमित प्रयोग कर शिक्षण कक्ष को जीवंत बनाए। उन्होंने कहा कि आप बच्चों के भाग्य विधाता हैं। झारखण्ड का भविष्य आपके हाथों में है। इस अवसर पर शिक्षकों की ओर से प्रदर्शित टीएलएम के मूल्यांकन के निर्णायक मण्डल के सदस्य के रूप में दो शिक्षा विशेषज्ञ रम्भा कॉलेज की प्राचार्या डॉ कल्याणी कबीर, एवं वीमेंस कॉलेज की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ अरुनिमा सिंह उपस्थित थी। उनके मूल्यांकन के आधार पर खरसावां के पोटोबेरा प्राथमिक विद्यालय के सुमन सथुआ को प्रथम स्थान मिला। जबकि नीमडीह के बड़ताल एनपीएस के अंजली रानी को द्वितीय स्थान एवं एनपीएस राजनगर के सुनीता महाकुड़ को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के सफल आयोजन में मुख्य रूप प्रभारी प्राचार्य अमरेंद्र कुमार सिंह, किशोर कुमार प्रसाद, आर लक्ष्मण राव, श्रीमती इन्द्राणी पाल, सदानंद नाग, राजकिशोर प्रसाद महतो का उल्लेखनीय योगदान रहा। कार्यक्रम का मंच संचालन पंकज कुमार द्वारा किया गया।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन