मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

गम्हरिया के बाँकापाड़ा में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महायज्ञ शुरू Seven-day Shrimad Bhagwat Katha Mahayagya begins in Bankapada, Gamharia

लेखक: प्रकाशित:
गम्हरिया के बाँकापाड़ा में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महायज्ञ शुरू Seven-day Shrimad Bhagwat Katha Mahayagya begins in Bankapada, Gamharia


★महायज्ञ के प्रथम दिन निकाली गई भव्य कलश यात्रा, 151 श्रद्धालु हुए शामिल
गम्हरिया : बड़ा गम्हरिया के बांकापाड़ा में गुरुवार से सात दिवसीय श्रीमद भागवत पाठ सह महायज्ञ का शुभारम्भ हुआ। महायज्ञ के प्रथम दिन प्रातःकाल में गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई जिसमें 151 महिलाएं व कन्याएं शामिल हुई। इस दौरान शिव बांध से कलश में जल लेकर महायज्ञ स्थल पर लाकर विधि विधान व पवित्र मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना कर संकल्प लिया गया। तत्पश्चात श्रीमद भागवत पाठ का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर नवद्वीप धाम से ब्रह्मचारी श्री श्री ज्योतिर्मयानंद महाराज को आमंत्रित किया गया है जिनके द्वारा भागवत कथा सुनाया जा रहा है। इस महायज्ञ में भागवत पाठ सुनने श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। महायज्ञ का समापन आगामी 27 दिसम्बर को भव्य भंडारे के साथ किया जाएगा। इसके आयोजन में सोमनाथ मुखर्जी, रघुनाथ मुखर्जी, परितोष बेज, निर्मल नायक, बादल बनर्जी, केशव मुखर्जी, रतन बनर्जी, गौतम चटर्जी, स्नेहा पाल, प्याली पाल, लखी महतो, रंजीत दास, अरविंद पाल, कालु दास, जगदीश मड़ल समेत समस्त ग्रामवासियों का सहयोग रहा।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन