मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

वरिष्ठ नागरिक समन्वय समिति ने डीसी को सौंपा तीन सूत्री ज्ञापन Senior Citizen Coordination Committee submitted three-point memorandum to DC

लेखक: प्रकाशित:
वरिष्ठ नागरिक समन्वय समिति ने डीसी को सौंपा तीन सूत्री ज्ञापन Senior Citizen Coordination Committee submitted three-point memorandum to DC


जमशेदपुर(Jamshedpur) : झारखंड वरिष्ठ नागरिक समन्वय समिति के बैनर तले प्रधानमंत्री के नाम वरिष्ठ नागरिकों की ओर से तीन सूत्री ज्ञापन पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त कार्यालय में सौंपा गया। संयोजक रवींद्र नाथ चौबे के नेतृत्व में उपायुक्त की ओर से नामित अधिकारी नेहा खलको को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की। केंद्र सरकार को सौंपे तीन सूत्री ज्ञापन में वरिष्ठ नागरिकों को कोरोना पूर्व मिलने वाले रेल यात्रा में छूट, ईपीएफ पेंशन धारकों को साढ़े सात हजार रुपए प्रतिमाह करने, 25 लाख की जमा राशि पर वर्तमान से 2 प्रतिशत अधिक ब्याज देने आदि शामिल है। इस अवसर पर वींद्र नाथ चौबे, अखिलेश्वर,, राम बल्लभ साहू, रामचन्द्र पासवान, शिवशंकर मिश्र, निर्मल दास, जेसी झा, हीरा सिंह, जीसी मंडल, आरके उपाध्याय, दिनेश कुमार, सतीश चंद्र वर्णवाल, कृष्णा श्रीनिवास, संतोष सिंह, एलडी सिंह आदि शामिल थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन