मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

पूर्व प्रधानाध्यापक के घर चोरी मामले का पुलिस ने किया खुलासा, चार गिरफ्तार Police exposed the theft case of former headmaster's house, four arrested

लेखक: प्रकाशित:
पूर्व प्रधानाध्यापक के घर चोरी मामले का पुलिस ने किया खुलासा, चार गिरफ्तार Police exposed the theft case of former headmaster's house, four arrested


◆चोरी के लाखों के आभूषण बरामद, टेम्पो जब्त
सरायकेला : बीते रविवार, चार दिसम्बर को आरआईटी थाना क्षेत्र के एमआईजी 146 में पूर्व प्रधानाध्यापक सुचिता चंदा के घर हुई लाखों की चोरी मामले में पुलिस ने प्रयुक्त ऑटो के साथ लाखों के आभूषण बरामद करने में सफलता प्राप्त किया है। विदित है कि चोरों द्वारा पूर्व प्रधानाध्यापक के घर का ताला तोड़कर करीब साढ़े 12 लाख के आभूषणों समेत 5 हजार नकद की चोरी कर ली गई थी। चोरी की पूरी घटना पड़ोसी के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। गृह स्वामी अपने घर में ताला लगाकर शादी समारोह में भाग लेने गए हुए थे।


सीसीटीवी में यह बात सामने आई थी कि चोरी करने सभी चार चोर चार टेम्पो में आए थे। हरे और पीले रंग के टेम्पो में आये चार युवक पहले रात करीब सवा दस बजे और फिर दोबारा रात करीब ढाई बजे आए थे। सुबह जब सुचिता चन्दा वापस आई तो मुख्य द्वार का ताला टूटा पाया। घर के अंदर घुसे तो आलमीरा टूटा था और सभी सामान बिखरे पड़े थे। तब उन्होंने पड़ोसी बीपी श्रीवास्तव से सारी बात कही थी। इसके बाद बीपी श्रीवास्तव ने अपने घर मे लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला तो चोरों की हरकत सामने आई। उसके बाद मकान मालिक ने लिखित शिकायत आरआईटी थाना में की थी। पुलिस ने इस घटना में शामिल सूरज कोतवाल उर्फ सूरज पात्रो उर्फ सरफराज, विक्की सिंह उर्फ कैफ, नवीन कुमार झा तथा चोरी के जेवरात खरीदने वाले सोनार चौका निवासी वीरेन्द्र कुमार वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही, पुलिस ने चोरी में प्रयुक्त ऑटो जेएच (05 डीएन/4622) को भी जब्त कर लिया है।  सरायकेला में प्रेस वार्ता के दौरान जिले के एसपी डॉ0 विमल कुमार ने उपरोक्त जानकारी दी।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन