मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

वाहनों के प्रदूषण से त्रस्त लोगों ने किया सड़क जाम People suffering from vehicle pollution blocked the road

लेखक: प्रकाशित:
वाहनों के प्रदूषण से त्रस्त लोगों ने किया सड़क जाम People suffering from vehicle pollution blocked the road

गम्हरिया : कांड्रा-चौका मार्ग पर डस्ट लदे भारी वाहनों के परिचालन से हो रहे प्रदूषण के खिलाफ लोगों ने शनिवार की रात मुख्य मार्ग जामकर आक्रोश प्रकट किया। इस संबंध में सड़क जाम कर रहे लोगों ने बताया कि इस प्रदूषण के कारण क्षेत्र में बीमारियां फैल रही है। वहीं, दुकानदारों का व्यवसाय भी चौपट हो गया है। विगत दिनों स्थानीय लोगों द्वारा प्रदर्शन कर प्रशासन को तीन दिनों का अल्टीमेटम दिया गया था। निर्धारित अवधि पार होने के बाद भी प्रशासन की ओर से कोई पहल शुरू नहीं किए जाने से लोगों में आक्रोश व्याप्त है। निर्धारित समय पार होने पर लोगों ने शनिवार की रात कांड्रा थाना के पास सड़क जाम कर आक्रोश प्रकट किया। इस जाम के कारण सड़क के दोनों ओर सैकड़ों छोटी-बड़ी वाहनें खड़ी हो गई है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन