मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

डेटन इंटरनेशनल स्कूल, तेतला में एक दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित One day annual sports competition organized at Dayton International School, Tetla rewarding children

लेखक: प्रकाशित:
डेटन इंटरनेशनल स्कूल, तेतला में एक दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित One day annual sports competition organized at Dayton International School, Tetla rewarding children


अतिथियों के साथ प्रतियोगिता के पुरस्कृत बच्चे
जादूगोड़ा : टाटा-हाता मेन रोड स्थित डेटन इंटरनेशनल स्कूल, तेतला में शनिवार को एक दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में यूरेनियम कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया लिमिटेड के तकनीकी निदेशक राजेश कुमार एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पोटका थाना प्रभारी विनोद लकी टुडू उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत  स्कूली बच्चों द्वारा राष्ट्रीय गान एवं स्वागत के साथ की गई। इस मौके पट बच्चों के बीच विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंत मे विजयी  प्रतिभागियों को यूसील के तकनीकी निदेशक सह समारोह के मुख्य अतिथि राजेश कुमार ने पुरस्कृत कर सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में डेटन जैसे गुणवत्ता युक्त स्कूल का होना, क्षेत्र के बच्चों के विकास को दर्शाता है। उन्होंने आगे कहा कि डेटन स्कूल प्रबंधन द्वारा आदिवासी बच्चो  के बीच शिक्षा के क्षेत्र में आगे आना सराहनीय पहल है। कहा कि निश्चित रूप से आने वाले वर्षों में यहां के बच्चे अंतरराष्ट्रीय पटल पर नजर आएंगे और विद्यालय का नाम रौशन करेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के वाइस चेयरपर्सन  वैद्यनाथ मार्डी, सचिव बसंत तिर्की को-ऑर्डिनेटर मुनमुन तिर्की, शिक्षिका नेहा रीना टोपनो, मनीषा करुआ, झूमा सरकार, अनीता पांडे, सुचित्रता गुहा, सहायक कर्मचारी सोमवारी मुर्मू, अनिल सरदार, शरद कालिंदी, गोपाल भद्र ने अहम योगदान दिया।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन