मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

करीम सिटी कॉलेज में हुआ नेशनल यूथ फेस्टिवल का आयोजन National Youth Festival organized in Karim City College

लेखक: प्रकाशित:
करीम सिटी कॉलेज में हुआ नेशनल यूथ फेस्टिवल का आयोजन National Youth Festival organized in Karim City College


जमशेदपुर  : करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर स्थित ऑडिटोरियम में डायरेक्टरेट ऑफ़ स्पोर्ट्स एंड यूथ अफेयर्स, पूर्वी सिंहभूम, झारखंड तथा करीम सिटी कॉलेज एवं नेहरू युवा केंद्र संगठन पूर्वी सिंहभूम के संयुक्त तत्वाधान में जिला स्तरीय चयन हेतु नेशनल यूथ फेस्टिवल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य विषय हेल्थ एंड फिटनेस था। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रुओ में डा मालिक टाटा स्टील के स्पोर्ट्स मैनेजर डॉ0 हसन इमाम मल्लिक और विशेष अतिथि के रुप में पूर्वी सिंहभूम के जिला क्रीड़ा पदाधिकारी मनीष कुमार उपस्थित थे। इस मौके पर मौजूद करीम सिटी कॉलेज के प्राचार्य डॉ0 मोहम्मद रेयाज करीम सिटी कॉलेज एनएसएस को-ऑर्डिनेटर सैयद साजिद सम्मिलित हुए। इस कार्यक्रम में जेकेएस कॉलेज जमशेदपुर, अरका जैन विश्वविद्यालय, रंभा कॉलेज, स्वामी विवेकानंद कॉलेज के अलावा कई संस्थाओं के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इससे पूर्व  सभा अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यकम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि तथा अन्य अतिथियों ने सभा को संबोधित किया। मुख्य अतिथि डॉ0 मल्लिक ने विद्यार्थियों तथा अतिथियों से स्वास्थ्य की बात की। उन्होंने कहा कि शारीरिक स्वास्थ्य के लिए हमारे हृदय के साथ-साथ मस्तिष्क का भी स्वस्थ रहना आवश्यक है। इसके लिए विशेष रूप से विद्यार्थियों को मोबाइल के अत्यधिक प्रयोग से अपने आप को सुरक्षित करने की सलाह दी। उन्होंने यह भी कहा कि यदि हमें शारीरिक तथा मानसिक दोनों सतह पर स्वस्थ रहने के लिए है तो हमें सूरज निकलने से पहले सुबह जगना चाहिए। इस मौके पर अन्य अतिथियों ने भी अपने विचार रखा।


 इस अवसर पर विद्यार्थियों के बीच कहानी लेखन, पोस्ट निर्माण, लोक संगीत, भाषण, लोक नृत्य, समूह नृत्य तथा फोटोग्राफी जैसी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई। अंत में प्रतियोगिता के विजेताओं को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार पाने वालों में मोबिना बेगम, पराग मंडल, प्रतिक्षा मिश्रा, शुभम कुमार सिंह, ओलिविया विश्वास, शिवानी एवं समूह तथा कुलप्रीत भमरा आदि शामिल थे। निर्णायक मंडली में कोहली बाॅस, सुदीप सिंह अवाल, अजय कुमार राय, फिरोज आलम एवं श्रेया घोष शामिल थे। सभा को स्नेहा मंडल, मोबिना बेगम, रिया मुंडा तथा सानिया खानम ने संचालित किया एवं एनएसएस को-ऑर्डिनेटर सैयद साजिद परवेज ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन