मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

मोबाइल फोन और गूगल कभी पथ प्रदर्शक की भूमिका नहीं निभा सकते- मुकेश खन्ना Mobile phones and Google can never play the role of pioneers - Mukesh Khanna

लेखक: प्रकाशित:
मोबाइल फोन और गूगल कभी पथ प्रदर्शक की भूमिका नहीं निभा सकते- मुकेश खन्ना Mobile phones and Google can never play the role of pioneers - Mukesh Khanna


★कांड्रा स्थित शेन इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित वार्षिकोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर रहे थे अभिनेता मुकेश खन्ना 
गम्हरिया (Gamharia) : मोबाइल फोन और गूगल कभी पथ प्रदर्शक की भूमिका नहीं निभा सकते। बच्चों के लिए शिक्षक ही उनके भीतर सद्गुणों का विकास करते हैं और उन्हें एक योग्य नागरिक बनाते हैं। जितना संभव हो सके मोबाइल फोन को अपने बच्चों का साथी ना बनने दे। उक्त बातें फिल्म जगत के मशहूर अभिनेता और प्रसिद्ध टीवी सीरियल महाभारत में भीष्म पितामह की भूमिका निभाने वाले मुकेश खन्ना ने कांड्रा स्थित शेन इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित वार्षिकोत्सव के अवसर पर अपने सम्बोधन में उपरोक्त बातें कहीं। उन्होंने कहा कि हर बच्चे के भीतर बुराई से लड़ने की असीम शक्ति होती है और हर एक बच्चा अपने आप में एक शक्तिमान व एक सुपर हीरो होता है। इससे पूर्व कांड्रा स्थित शेन इंटरनेशनल स्कूल में क्वांटम 2023 का उन्होंने दीप प्रज्जवलित कर विधिवत उद्घाटन किया।


 इस मौके पर उपस्थित सरायकेला के अनुमंडल पदाधिकारी पारुल सिंह ने भी कार्यक्रम में बच्चों के प्रस्तुति की सराहना की। मंगलवार की शाम आयोजित इस कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति कर दर्शकों का मन मोह लिया। आकर्षक साज सज्जा  के बीच बच्चों ने ईश्वर वंदना, राष्ट्रभक्ति,चंद्रयान आदि की सफलता जैसे थीम पर कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर उपस्थित विद्यालय के अध्यक्ष अविनाश सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि यह स्कूल शैक्षिक एवं सह शैक्षिक गतिविधियों का सफलतापूर्वक आयोजन कर बच्चों को शिक्षा का एक अनुकूल वातावरण प्रदान कर रहा है। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से विद्यालय के वाइस चेयरमैन ज्योति सिंह, निदेशक संजय सिंह, कांड्रा थाना प्रभारी पास्कल टोप्पो सहित काफी संख्या में अभिभावक उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन