मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

जमीनदाताओं ने अपनी जमीन से अमलगम स्टील के वाहनों के आवागमन को रोका Landowners stopped movement of amalgam steel vehicles from their land

लेखक: प्रकाशित:
जमीनदाताओं ने अपनी जमीन से अमलगम स्टील के वाहनों के आवागमन को रोका Landowners stopped movement of amalgam steel vehicles from their land


गम्हरिया : कांड्रा स्थित अमलगम स्टील एंड पावर लिमिटेड जाने वाले रास्ते में पड़ने वाले निजी भूमि से कंपनी के वाहनों की आवाजाही बन्द करने के लिए भूस्वामी मनसा राम महतो ने अपने भाइयों के साथ शुक्रवार को सड़क को बाधित कर दिया। बताया गया है कि वर्ष 2001में उक्त भूमि जिसका थाना नम्बर 45, हल्का नम्बर 6, खाता नम्बर 03, प्लॉट नम्बर 996 व 998 है उसे आधुनिक पावर लिमिटेड को लीज पर दी गई थी। वर्ष 2019 में आधुनिक पावर लिमिटेड को अमलगम स्टील एंड पावर लिमिटेड द्वारा अधिग्रहण किया गया था। जमीनदाताओं ने बताया कि उनका लीज विगत 31अक्टूबर 2023 को अमलगम स्टील के साथ खत्म हो गया। इसके बाद आज तक किसी के भी लीज का रिन्यूअल नहीं हुआ है। भूस्वामी मनसा राम महतो ने अमलगम स्टील के वाहनों का अपनी जमीन से आवागमन बंद करने के लिए विगत 17अक्टूबर'2023 को जिला उपायुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, कांड्रा थाना प्रभारी एवं अमलगम स्टील एंड पावर लिमिटेड प्रबंधन को लिखित आवेदन दिया था जिसमे बताया गया था कि लीज रिन्युअल नहीं कराए जाने पर सात दिनों के बाद वे स्वयं अपने जमीन को अपने कब्जे में ले लेंगे। वहीं आवागमन बाधित होने की सूचना पर दलबल के साथ मौके पर पहुंचे कांड्रा थाना प्रभारी द्वारा अमलगम स्टील के अधिकारी और जमीनदाता के बीच समझौता कराने का प्रयास किया गया। विदित है कि इससे पूर्व भी बीते शनिवार को मनसा राम द्वारा सड़क को बाधित किया गया था। उस समय वार्ता सफल नहीं हुई थी और कुछ दिनों का समय लिया गया था। शुक्रवार को उक्त मामले को लेकर कांड्रा थाना परिसर में त्रिपक्षीय वार्ता हुई जिसमें कम्पनी प्रबंधक की ओर से तेजपाल सिंह द्वारा भूस्वामी मनसा राम के भाई स्व0 संदीप महतो की पत्नी को आगामी 10 दिसम्बर तक स्थाई नौकरी देने पर सहमति प्रदान की गई तथा अन्य कुछ मागों पर भी निर्णय लिए जाने का आश्वासन दिया गया। तत्पश्चात जमीनदाताओं द्वारा उंक्त मार्ग पर कंपनी के वाहनों का परिचालन किए जाने की स्वीकृति दी गई।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन