मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

शिक्षा के विकास में नवोदय प्री टेस्ट का अहम योगदान- आलोक दूबे Important contribution of Navodaya Pre Test in the development of education- Alok Dubey

लेखक: प्रकाशित:
शिक्षा के विकास में नवोदय प्री टेस्ट का अहम योगदान- आलोक दूबे Important contribution of Navodaya Pre Test in the development of education- Alok Dubey


गम्हरिया : कालिकापुर पंचायत के राजकीय मध्य विद्यालय, उपरबेड़ा में बच्चों के लिए नवोदय प्री टेस्ट का आयोजन किया गया। एक कदम सरकारी स्कूलों की ओर नामक इस कार्यक्रम का आयोजन कालिकापुर पंचायत की मुखिया सविता हाँसदा एवं दुग्धा पंचायत के उपमुखिया दिलीप महतो के संयुक्त तत्वावधान में कराया गया। इस अवसर पर गम्हरिया थाना प्रभारी आलोक कुमार दूबे ने कहा कि शिक्षा के विकास में यह कदम काफी महत्वपूर्ण एवं प्रशंसनीय है। ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में छिपी प्रतिभा जहां उजागर हो रही है, वहीं आगे बढ़ने का उचित माध्यम भी मिल रहा है। उन्होंने जन प्रतिनिधियों के प्रयास को सराहनीय कदम बताया, तथा कहा कि सरकारी स्कूल की दिशा एवं दशा में बदलाव जरूर होगा। आयोजक सह उपमुखिया दिलीप महतो ने कहा विभाग को इस बात पर ध्यान देख देना चाहिए कि जो विद्यार्थी विद्यालय आ रहे है उन्हें गुणवत्ता वाली शिक्षा मिले। मध्याहन भोजन एवं छात्रवृति पर ही स्कूल टिका हुआ है। उन्होंने कहा कि प्री-टेस्ट प्रारूप एवं उसका उद्देश्य ओएमआर शीट में नवोदय के प्रश्न पत्र की जानकारी देना है। इससे  अभिभावक एवं बच्चों को मनोबल बढ़ता है। मुखिया सविता होसदा ने कहा विद्यालयों में शिक्षकों की कमी है लेकिन शिक्षक चाहे तो इसमें भी बेहतर प्रदर्शन कर बच्चों को बेहतर तालीम दे सकते हैं। इस अवसर पर दुग्धा पंचायत की पंसस लक्ष्मि मुर्मू, वार्ड सदस्य वीणा देवी, विक्की महतो, शात्तिराम महतो, मृत्युंजय महतो, राजेश महतो समेत बच्चे एवं अभिभावक उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन