मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

असहाय व गरीबों का मदद करना हज से कम नहीं- मुस्तफा अंसारी Helping the helpless poor is no less than Hajj – Mustafa Ansari

लेखक: प्रकाशित:
असहाय व गरीबों का मदद करना हज से कम नहीं- मुस्तफा अंसारी Helping the helpless poor is no less than Hajj – Mustafa Ansari


रांची (संवाददाता) : राज्य में बढ़ती हुई ठंड को देखते हुए झारखंड रत्न से सम्मानित समाजसेवी मुस्तफा अंसारी के द्वारा कंबल वितरण सह सदभावना एवं शांति समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्र से आए 300 लोगों को कंबल वितरण किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार सह सामाजिक कार्यकर्ता हरि नारायण सिंह, विशिष्ट अतिथि के रूप में खिजरी विधायक राजेश कच्छप, पूर्व विधायक राम कुमार पाहन, राजद नेता राजेश यादव, इम्तियाज वारसी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं गणमान्य लोगों ने कहा कि मुस्तफा अंसारी के द्वारा लगातार पांच वर्षो से गरीबों का मदद करना, उनके सार्थक प्रयास से क्षेत्र को अपराध मुक्त करना एवं सभी जाति व समुदाय को एक साथ जोड़कर चलना एक सराहनीय कदम है। 


इस मौके पर मुस्तफा अंसारी ने अपने स्वागत शब्दों में कहा कि मुझे जो कुछ मिला है वह इस समाज का देन है। मेरा भी कर्तव्य बनता है कि मैं भी समाज को अपने हैसियत  के अनुसार कुछ करूँ। उन्होंने कहा कि असहाय एवं गरीबों की सेवा करना हज से कम नहीं है। सभी वर्ग के लोगों को इस प्रकार के नेक कार्यों में आगे आना चाहिए।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन