मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

सामाजिक संस्था अस्तित्व की ओर से स्वास्थ्य व नेत्र जांच शिविर आयोजित Health and eye check-up camp organized by social organization Astitva

लेखक: प्रकाशित:
सामाजिक संस्था अस्तित्व की ओर से स्वास्थ्य व नेत्र जांच शिविर आयोजित Health and eye check-up camp organized by social organization Astitva


★150 ग्रामीणों की हुई जांच, 22 मोतियाबिंद पीड़ित चयनित 
गम्हरिया  : सामाजिक संस्था अस्तित्व की ओर से पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से वार्ड दो के सतवाहिनी स्थित नव प्राथमिक विद्यालय, जुलुमटांड़ में स्वास्थ्य सह नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य रूप से उपस्थित डॉ0 रेणु शर्मा और टीआरएफ लेबर यूनियन के संयुक्त सचिव अंजनी कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। इस मौके पर संस्था की संथापक सह सचिव मीरा तिवारी ने कहा कि सेवा कार्य के तहत संस्था द्वारा समय समय पर इस प्रकार के शिविर का आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में किया जाता रहा है जो आगे भी जारी रहेगा ताकि जरूरतमंद और असमर्थ ग्रामीणों को इसका लाभ मिल सके। उन्होने बताया कि प्रत्येक वर्ष नवंबर से मार्च माह तक संस्था द्वारा शिविर का आयोजन किया जाता है जिसकी शुरुआत की गई है। 


इस शिविर में कुल 150 ग्रामीणों की स्वास्थ्य की जांच की गई जिसमे 22 मोतियाबिंद के मरीजों का चयन किया गया। साथ ही,  तथा 50 ने होम्योपैथिक चिकित्सक रेणु शर्मा द्वारा भी 50 ग्रामीणों की होमियोपैथिक विधि से इलाज किया गया। बताया गया है चयनित मोतियाबिंद पीड़ितों का नि:शुल्क ऑपरेशन आगामी पांच दिसम्बर को कराया जाएगा। शिविर के सफल आयोजन में संस्था की संस्थापक मीरा तिवारी, डॉ0 रेणु शर्मा, अंजनी कुमार, संगीता माझ्यान, दिनेश गोराई, लक्ष्मी प्रधान समेत पूर्णिमा नेत्रालय की पूरी टीम का योगदान रहा।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन