मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

जमीन कारोबारी की हत्या करने जा रहे कुख्यात अपराधी सागर लोहार समेत चार अपराधी गिरफ्तार Four criminals including notorious criminal Sagar Lohar who were going to murder a land businessman arrested

लेखक: प्रकाशित:
जमीन कारोबारी की हत्या करने जा रहे कुख्यात अपराधी सागर लोहार समेत चार अपराधी गिरफ्तार Four criminals including notorious criminal Sagar Lohar who were going to murder a land businessman arrested


सरायकेला : एक जमीन कारोबारी की हत्या करने जा रहे कुख्यात अपराधी सागर लोहार समेत चार कुख्यात अपराधियों को जिला पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया है। सभी गिरफ्तार अपराधी जमीन कारोबारी की हत्या के फिराक में थे। इस बावत एक प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए एसपी डॉ0 विमल कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में सागर लोहार, बबलू दास उर्फ भट्टा लोहार और भोलू उर्फ तारिणी शामिल है। सभी अपराधियों पर पूर्व से दर्जन भर आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उनके पास से 3 पिस्टल, एक कट्टा, 10 जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। सभी अपराधी आरआईटी थाना क्षेत्र और जमशेदपुर से गिरफ्तार किए गए हैं। उन्होंने बताया कि मुख्य अपराधी सागर लोहार पर हत्या, गोली चालन, रंगदारी जैसे संगीन अपराधिक कांड दर्ज हैं। इन अपराधियों की गिरफ्तारियां में आरआईटी प्रभारी सागरलाल महथा, गम्हरिया प्रभारी आलोक दुबे, सरायकेला प्रभारी अर्जुन उड़ान और एसआई प्रकाश रजक शामिल थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन