मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

जिला कांग्रेस ने अम्बुज कुमार के नेतृत्व में दी बाबा साहेब को श्रद्धांजलि District Congress under the leadership of Ambuj Kumar paid tribute to Baba Saheb

लेखक: प्रकाशित:
जिला कांग्रेस ने अम्बुज कुमार के नेतृत्व में दी बाबा साहेब को श्रद्धांजलि District Congress under the leadership of Ambuj Kumar paid tribute to Baba Saheb


आदित्यपुर : जिला कांग्रेस कमेटी सरायकेला-खरसावां की ओर से कार्यकारी अध्यक्ष अंबुज कुमार के नेतृत्व में बुधवार को बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की पूण्य तिथि पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर आदित्यपुर दो स्थित उनकी प्रतिमा पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर बाबा साहेब के कृत्यों को याद किया। इस मौके पर अंबुज कुमार ने कहा कि बाबा साहेब के नेतृत्व में रचित संविधान आज भी भारतीय लोकतंत्र का उत्कृष्ट बाहक बना हुआ है। भारत का संविधान देश वासियों के लिए उनके अधिकार एवं कर्तव्यों का बोध तथा पालन हेतु सर्वश्रेष्ठ ग्रंथ है। इस मौके पर प्रदेश सचिव सुरेशधारी ने कहा कि बाबा साहेब ने गरीब गुरबों को सम्मान से जीने के अधिकार का कानून बनाकर प्रदान किया। इस मौके पर मौजूद नगर अध्यक्ष राहुल यादव ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हम सभी बाबा साहेब को सादर नमन करते हैं। कार्यक्रम में जिला महासचिव खिरोद सरदार, रमाशंकर पाण्डेय, कुणाल राय, जिला सचिव प्रकाश मंडल, महिला जिलाध्यक्ष बैजयंती बारी, कोषाध्य्क्ष सिद्धेश्वर उपाध्याय, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष राजू लोहार, संगीता प्रधान, विनय झा, मुकुंद पासवान, मनोज पासवान, रमेश कालिंदी, दिंश बाउरी, दीपू ठाकुर, अमित मंडल, राकेश सिंह, दीपन हो समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन