मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

उप विकास आयुक्त ने 'सरकार आपके द्वार" कार्यक्रम अंतर्गत संचालित कार्यों की समीक्षा की DDC reviewed the works conducted under the 'Government at your Door' program

लेखक: प्रकाशित:
उप विकास आयुक्त ने 'सरकार आपके द्वार" कार्यक्रम अंतर्गत संचालित कार्यों की समीक्षा की DDC reviewed the works conducted under the 'Government at your Door' program


सरायकेला : उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई के द्वारा जिला स्तरीय सभी पदाधिकारी एवं सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक कर 'आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार' कार्यक्रम अंतर्गत संचालित कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान बताया गया कि विगत 15 नवंबर से आगामी 29 दिसंबर 2023 तक संचालित किए जा रहें 'आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार' कार्यक्रम अंतर्गत अब तक 1,63,330 आवेदन प्राप्त हुए है जिनमे 43,974 आवेदनों का निष्पादन किया गया है। समीक्षा क्रम में उप विकास आयुक्त ने प्रखंडवार प्राप्त आवेदनों की संख्या, निष्पादन की संख्या आदि की बिंदुवार समीक्षा करते हुए इस कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित शिविरों के व्यापक प्रचार प्रसार सुनिश्चित करने, नगर निकाय क्षेत्र में आवेदनों की संख्या एवं निष्पादन की संख्या में प्रगति लाने, शिविर में अधिक से अधिक संख्या में आवेदन प्राप्त करने तथा निश्चित समयावधि में आवेदनों का निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही, इस कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न प्रपत्र/आंकड़ा को ससमय पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश भी दिया। समीक्षा क्रम में डीडीसी ने कहा कि बढ़ते ठंड को देखते हुए सभी योग्य लाभुकों के बीच कंबल तथा धोती व साड़ी का लाभ निश्चित रूप से प्रदान करें। साथ ही, शिविरों में सर्वजन पेंशन योजना अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का यथाशीघ्र निष्पादन कर सभी योग्य लाभुकों को लाभ प्रदान करें। इस मौके पर उन्होंने सभी पदाधिकारियो को बेहतर कार्य प्रणाली के तहत अधिक से अधिक लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करने को  कहा। उन्होंने कहा कि स्वरोजगार हेतु इच्छुक शत प्रतिशत लाभुकों का मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत आवेदन प्राप्त कर अधिक से अधिक योग्य लाभुकों को लाभ प्रदान करें।
बैठक में परियोजना निदेशक आईटीडीए संदीप कुमार दुराईबुरु, अपर उपायुक्त सुबोध कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला पारुल सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सिविल सर्जन, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी, सभी नगर निकाय क्षेत्र के कार्यपालक पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित सभी विभागीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन