मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

डीसी ने बैठक कर किया सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम के तैयारी की समीक्षा DC held a meeting and reviewed the preparations for the program organized to commemorate the completion of four years of the government

लेखक: प्रकाशित:
डीसी ने बैठक कर किया सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम के तैयारी की समीक्षा DC held a meeting and reviewed the preparations for the program organized to commemorate the completion of four years of the government


सरायकेला : राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आगामी शुक्रवार,29 दिसंबर को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सरायकेला खरसावां जिले के लाभुकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने को लेकर जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने संबंधित पदाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान उपायुक्त के द्वारा क्रमवार योजनाओं के तहत लाभुकों के चयन, सभी प्रखंडों से लाभुकों के आवागमन को लेकर बिंदुवार चर्चा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने लाभुकों के आवागमन हेतु वाहनों की उपलब्धता, प्रत्येक वाहनों में मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति तथा लाभुकों की सहूलियत के मद्देनजर सभी बसों में फर्स्ट-एड-किट, नास्ता, पानी आदि की समुचित व्यवस्था  सुनिश्चित कर निर्धारित समयावधि में लाभुकों को राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सहभागिता सुनिश्चित करने और सुरक्षित वापस घर तक छोड़ने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया। बैठक में उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गगराई, आईटीडीए निदेशक संदीप कुमार दोराईबूरु, अपर उपायुक्त सुबोध कुमार, एसडीओ सरायकेला पारुल सिंह समेत एसडीओ चांडिल, डीटीओ, डीएसओ, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सिविल सर्जन समेत अन्य सम्बन्धित विभागीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन