मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

कांग्रेस सांसद गीता कोड़ा ने सदन में उठाया फुटपाथ वेंडरों का मुद्दा Congress MP Geeta Koda raised the issue of sidewalk vendors in the House

लेखक: प्रकाशित:
कांग्रेस सांसद गीता कोड़ा ने सदन में उठाया फुटपाथ वेंडरों का मुद्दा Congress MP Geeta Koda raised the issue of sidewalk vendors in the House

गीता कोड़ा, सांसद
●सभापति महोदय ने भी मंत्री से कहा फिर जारी करें परिपत्र
●सभी माननीय सांसदों से भाग लेने का करें आग्रह
रांची : संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान गुरुवार को कांग्रेस सांसद गीता कोड़ा ने सदन में झारखण्ड के सिंहभूम ससंदीय क्षेत्र के फुटपाथ वेंडरों के मुद्दे को उठाया। इस दौरान आवासन और शहरी कार्य मंत्री हरदीप पुरी से सवाल किया कि झारखण्ड के सिंहभूम ससंदीय क्षेत्र के फुटपाथ वेंडरों को इस योजना का कम लाभ मिला है। इसका कारण क्या है? श्रीमती कोड़ा के सवालों का जवाब देते हुए मंत्री ने कहा कि झारखण्ड के सिंहभूम क्षेत्र के 1270 पुरुष और 514 महिला कुल 1784 लाभार्थियों को इस योजना का लाभ मिला था। उन्होंने कहा कि यह कोलेट्रल फ्री लोन है। इसमें किसी का सिविल स्कोर खराब नहीं होता। श्रीमती कोड़ा के सवालों की गंभीरता को देखते हुए माननीय लोकसभा अध्यक्ष महोदय ने भी हस्तक्षेप करते हुए कहा कि मंत्री जी आप एक दूसरा परिपत्र दुबारा जारी करें तथा सभी माननीय सांसदों से आग्रह करें कि इस योजना में वह सक्रियता के साथ भाग लें। यह योजना काफी अच्छी है। इससे गरीब लोगों के जीवन में परिवर्तन लाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि परिपत्र के माध्यम से इसके बारे में विस्तृत जानकारी भी दें।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन