मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

बच्चों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ नव ज्योति विद्या मंदिर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न The annual festival of Nav Jyoti Vidya Mandir concluded with pomp and show with various cultural programs presented by children

लेखक: प्रकाशित:
बच्चों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ नव ज्योति विद्या मंदिर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न The annual festival of Nav Jyoti Vidya Mandir concluded with pomp and show with various cultural programs presented by children


गम्हरिया (Gamharaia) : राधेश्याम ट्रस्ट द्वारा संचालित नव ज्योति विद्या मंदिर, जगन्नाथपुर, गम्हरिया का वार्षिक समारोह धूमधाम के साथ शनिवार को आयोजित किया गया। इसका उदघाटन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित गम्हरिया थाना के सब इंस्पेक्टर मुरारी शंकर, विशिष्ट अतिथि जगन्नाथपुर पंचायत की मुखिया रिंटू देवी और पूर्व मुखिया प्रभा देवी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि बच्चे देश के धरोहर हैं। इनके भविष्य को सजाने व संवारने की जिम्मेदारी शिक्षकों के साथ साथ अभिभावकों की भी है। उन्होंने लोगों से अपने बच्चों को निश्चित रूप से बेहतर शिक्षा दिलाने की अपील किया। कार्यक्रम को अन्य अतिथियों द्वारा भी सम्बोधित किया गया। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ बच्चो द्वारा स्वागत गयं तथा सरस्वती वंदना की प्रस्तुति कर किया गया। इस मौके पर विद्यालय के बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के नृत्य, संगीत, लघु नाटक समेत अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई जो काफी सराहनीय रहा। तत्पश्चात, राधेश्याम ट्रस्ट के चेयरमैन उदय नारायण श्रीवास्तव की ओर से विद्यालय की गतिविधियों, बच्चों के लिए उपलब्ध सुविधाएं और भविष्य की योजनाओं की विस्तृत रूप से जानकारी दी गई।


 इस मौके पर गणमान्य अतिथियों में स्थानीय पंसस आरती देवी, अमरेश कुमार, वार्ड सदस्य कमलदेव यादव, सन्तोष तिवारी, सुमा घोष आदि भी उपस्थित थे। आगंतुक अतिथियों का स्वागत ट्रस्ट के सचिव संजीव श्रीवास्तव ने किया। समारोह के बाद सभी कक्षाओं के अव्वल बच्चों को पुरस्कृत किया गया। अंत मे  प्राचार्या अनामिका श्रीवास्तव की ओर से धन्यवाद ज्ञापन दिया गया। कार्यक्रम के आयोजन में सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का योगदान रहा। इस मौके पर काफी संख्या में अभिभावक व बच्चे उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन