मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

यात्री ट्रेन रोककर मालगाड़ी आगे बढ़ाने से नाराज यात्रियों ने चक्रधरपुर-टाटा ट्रेन रोककर किया रेलवे ट्रैक जाम Angry passengers blocked the railway track after stopping the passenger train and moving the goods train

लेखक: प्रकाशित:
यात्री ट्रेन रोककर मालगाड़ी आगे बढ़ाने से नाराज यात्रियों ने चक्रधरपुर-टाटा ट्रेन रोककर किया रेलवे ट्रैक जाम Angry passengers blocked the railway track after stopping the passenger train and moving the goods train


गम्हरिया : अक्सर यात्री ट्रेन को रोककर मालगाड़ी को पास करने से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे आक्रोशित ट्रेन यात्रियों द्वारा शुक्रवार को बीरबांस और गम्हरिया स्टेशन के बीच यशपुर फाटक के पास ट्रेन रोककर हावड़ा-मुंबई रेल लाइन जाम कर दिया। इस रेल लाइन को जाम कर दिए जाने से उंक्त मार्ग पर रेल यातायात पूरी तरह से ठप हो गया है। इस दौरान रेल यात्रियों ने उंक्त फाटक के समीप चक्रधरपुर- टाटा मेमू पैसेंजर ट्रेन को रोक कर रेल चक्का जाम कर दिया है। रेल यात्रियों ने बताया कि अक्सर पैसेंजर ट्रेन रोक कर मालगाड़ी को आगे बढ़ा दिया जाता है जिससे रोज लेटलतीफी से उन्हें परेशानी झेलनी पड़ती है।


गौरतलब है कि चक्रधरपुर-टाटा मेमू पैसेंजर ट्रेन से प्रतिदिन सैकड़ो मजदूर सीनी, महामालिरूप, खरसावां आदि से आदित्यपुर, गम्हरिया समेत टाटा काम करने के लिए आते हैं। ट्रेन लेट होने के कारण कई बार उन्हें बिना कार्य किए ही लौटना पड़ता है। इसका असर उनके दैनिक मजदूरी पर भी पड़ता है। इस बाबत पूर्व के भी रेल अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया गया था। इसके बावजूद ट्रेन की लेटलतीफी में सुधार नहीं हो सका। इधर, रेल चक्का जाम होने के कारण कई महत्वपूर्ण एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर खड़ी हो गई हैं। रेल चक्का जाम होने की खबर से चक्रधरपुर रेल मंडल में हड़कंप मच गया और आनन फानन में मौके पर आरपीएफ और जीआरपी पहुंची।  इस दौरान पहुंचे रेलवे के असिस्टेंट कमांडेंट केसी नायक द्वारा ट्रैक जाम कर रहे यात्रियों को काफी समझाया गया और प्राथमिकी दर्ज किए जाने की चेतावनी दी गई। इसके बाद यात्री रेल ट्रैक से हटे। तत्पश्चात उंक्त ट्रेन को गंतव्य रवाना किया गया।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन