मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

झारखंड सरकार द्वारा एसटी/एससी को 50 वर्ष से पेंशन देने का निर्णय ऐतिहासिक- पुरेंद्र Jharkhand government's decision to give pension to ST/SC for 50 years is historic - Purendra

लेखक: प्रकाशित:
झारखंड सरकार द्वारा एसटी/एससी को 50 वर्ष से पेंशन देने का निर्णय ऐतिहासिक- पुरेंद्र Jharkhand government's decision to give pension to ST/SC for 50 years is historic - Purendra


आदित्यपुर : झारखंड सरकार के चार वर्ष पूरे होने की खुशी में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा झारखंड में एसटी- एससी को 50 वर्ष की आयु से ही पेंशन दिए जाने की घोषणा का आदित्यपुर नगर निगम के पूर्व उपाध्यक्ष सह राजद के प्रदेश महासचिव सह प्रभारी पूर्वी सिंहभूम पुरेंद्र नारायण सिंह ने स्वागत किया है और इसे एक ऐतिहासिक कदम बताया है। उन्होंने बताया कि वे पिछले एक वर्ष से वृद्धावस्था, विधवा एवं स्वामी विवेकानंद नि:शक्तता पेंशन की राशि को 2000/- रुपए प्रति माह किए जाने की मांग को लेकर प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अंचल अधिकारी, गम्हरिया के माध्यम से दो बार मांग पत्र प्रेषित किया जा चुका है। कहा कि आपदा प्रबंधन विभाग, झारखंड सरकार से रोड एक्सीडेंट में मृतक के आश्रित को मिलने वाले एक लाख की सहायता राशि को बढ़ाकर 4 लाख किए जाने की मांग की गई है। पुरेंद्र नारायण ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सरकार से सभी के लिए पेंशन राशि मिलने की उम्र सीमा 50 वर्ष किए जाने की मांग पर विचार करने का अनुरोध किया है।
संवाददाता सम्मेलन में पुरेंद्र नारायण सिंह के अलावे शिक्षाविद एसडी प्रसाद, अधिवक्ता संजय कुमार, संतोष कुमार सिंह यादव भी उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन