मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

अस्तित्व के मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर में लोगो की हुई स्वास्थ्य जांच, 12 मोतियाबिंद पीड़ित मिले Health checkup of people conducted in Mega Health Checkup Camp of Astitva, 12 cataract victims found

लेखक: प्रकाशित:
अस्तित्व के मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर में लोगो की हुई स्वास्थ्य जांच, 12 मोतियाबिंद पीड़ित मिले Health checkup of people conducted in Mega Health Checkup Camp of Astitva, 12 cataract victims found


गम्हरिया : सामाजिक संस्था अस्तित्व की ओर से मिरुडीह स्थित सिद्दू-कान्हू चौक के समीप मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब 80 लोगों की स्वास्थ्य जांच कर मौजूद चिकित्सक डॉ0 रेणु शर्मा द्वारा समुचित परामर्श दिया गया तथा आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई गई। इस मौके पर पूर्णिमा नेत्रालय की ओर से निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन भी किया गया जिसमें 12 मोतियाबिंद मरीजों को चयनित किया गया। इन मरीजों को आगामी दो जनवरी को आपरेशन के लिए पूर्णिमा नेत्रालय ले जाया जाएगा। शिविर के सफल आयोजन में संस्था की संस्थापक सचिव मीरा तिवारी, टीआरएफ लेबर यूनियन के सहायक सचिव अंजनी कुमार,अनिता देवी, दुर्गाचरण बेसरा और पूर्णिमा नेत्रालय की टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन