मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

बैठक कर मजदूरों की समस्याओं का होगा समाधान- अरविंद सिंह Workers' problems will be solved by meeting

लेखक: प्रकाशित:
बैठक कर मजदूरों की समस्याओं का होगा समाधान- अरविंद सिंह Workers' problems will be solved by meeting


गम्हरिया : धार्मिक न्यास परिषद द्वारा किए गए सर्वेक्षण के पश्चात इस वर्ष सर्वश्रेष्ठ दूर्गापूजा पंडाल आदित्यपुर में निर्मित प्रवीण सेवा संस्थान के पंडाल को घोषित किया गया है। इस दौरान उक्त आकर्षक पंडाल की स्वच्छता, पंडाल का डिजाइन, मां दुर्गा की स्थापित चार प्रतिमाएं और जल, जंगल व जमीन के मनमोहक दृश्य की काफी सराहना की गई। सर्वश्रेष्ठ पंडाल घोषित होने पर आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के मजदूरों ने पूर्व विधायक अरविंद सिंह के आवास पर जाकर बधाई दी। इस दौरान मजदूरों द्वारा उन्हें कई समस्याओं और औद्योगिक क्षेत्र के मजदूरों पर हो रहे अत्याचार से अवगत कराते हुए इसके निराकरण की गुहार लगाई गई। पूर्व विधायक ने उन मजदूरों को आश्वस्त करते हुए कहा कि इस बावत जल्द ही मजदूरों के साथ बैठक कर समस्या का समाधान किया जाएगा। इस दौरान कमेटी के प्रवक्ता जगदीश नारायण चौबे भी मौजूद थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन