मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

झारखंड के सोलह श्रमवीरों को सुरक्षित लेकर आ रहे हैं झारखंड श्रम विभाग के कर्मवीर Workers of Jharkhand Labor Department are bringing back sixteen workers of Jharkhand safely

लेखक: प्रकाशित:
झारखंड के सोलह श्रमवीरों को सुरक्षित लेकर आ रहे हैं झारखंड श्रम विभाग के कर्मवीर Workers of Jharkhand Labor Department are bringing back sixteen workers of Jharkhand safely


रांची (वि.सं.) : उत्तराखंड के उत्तर काशी के सीलक्यारा पहाड़ का सीना चीर कर पुनर्जन्म लिए सत्रह दिन बाद निर्माणधीन भुकंप से धंसे टनल में से सुरक्षित सकुशल बाहर निकाले गये 41 श्रमवीर जो इस वक्त अपने परिवार से मिलने के लिए व्याकुल है और उनके परिवार के लोग भी उन्हें देखने कि आस लगाए बाट जोह रहे हैं। प्राप्त सूचना के अनुसार, झारखंड के सोलह श्रमवीरों को सुरक्षित कुशलतापूर्वक झारखंड तक लाने की जिम्मेदारी लेकर ॠषिकेश एम्स अस्पताल पहुंचे जैप आईटी के सीईओ भुवनेश प्रताप सिंह, झारखंड श्रम विभाग के संयुक्त श्रमायुक्त राजेश प्रसाद ने पहले से मौजूद संयुक्त श्रमयुक्त राकेश प्रसाद के साथ मिलकर एम्स में सभी मजदूरों से मिलकर उनके हालचाल की जानकारी ली। ज्ञात हो कि दोनों पदाधिकारी भी दस दिनों तक उत्तरकाशी में रह कर टनल में फंसे हुए मजदूरों की जानकारी ले रहे थे जो आवश्यक कार्य होने के वजह से रांची लौट गए थे, वे पुनः झारखंड के श्रमवीरों को सुरक्षित लाने के लिए ॠषिकेश पहुंचे हैं। उपस्थित श्रम विभाग के पदाधिकारियों ने सभी श्रमवीरों को एम्स से डिस्चार्ज करा लिया है और जौली ग्रांट हवाई अड्डे से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। दिल्ली पहुंच कर झारखंड भवन में कुछ समय तक ठहर कर उसके बाद हवाई मार्ग से वे रांची आयेंगे और आगामी एक दिसंबर तक सभी श्रमवीरों को सरकारी व्यवस्था के साथ उनके गांव परिवार के पास कुशलता पूर्वक पहुंचा दिया जाएगा।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन