मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

टाटा-कांड्रा मार्ग पर जुलूस के साथ मजदूरों की सभा पांच नवंबर को Workers' meeting with procession on Tata-Kandra road on November 5

लेखक: प्रकाशित:
टाटा-कांड्रा मार्ग पर जुलूस के साथ मजदूरों की सभा पांच नवंबर को Workers' meeting with procession on Tata-Kandra road on November 5


गम्हरिया : औद्योगिक क्षेत्र की कंपनियों में मजदूरों के शोषण एवं कंपनी प्रबंधनों की तानाशाही रवैया के खिलाफ आंदोलन का बिगुल फूंका जायेगा। शहनाई भवन में रविवार, 05 नवंबर को साढ़े ग्यारह बजे से मजदूरों की समस्याओं पर बैठक आहूत की गई है। इससे पूर्व टाटा-कांड्रा मार्ग पर गम्हरिया लाल बिल्डिंग चौक से मजदूरों का विशाल जुलूस निकाला जाएगा जिसका नेतृत्व पूर्व विधायक अरविंद सिंह करेंगे। आदित्यपुर मजदूर यूनियन के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में कई कंपनियों के कामगार शिरकत करेंगे। यह जानकारी पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने उषा मोड़ स्थित यूनियन कार्यालय में दी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के कई प्रमुख कंपनी मजदूरों एवं कंपनी से जुड़े ठेकेदारों का शोषण कर तानाशाही रवैये पर उतर गई है। उनमें प्रशासन से लेकर सरकार तक का भय नहीं है। वैसी कंपनियों में कार्यरत कामगार स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे है। बताया कि वैसी कंपनियों को चिन्हित कर लिया गया है। कल के कार्यक्रम में वैसी कंपनी के खिलाफ आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी। इस दौरान जगदीश नारायण चौबे भी मौजूद थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन