मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

राशन की कालाबाजारी के खिलाफ ग्रामीणों ने प्रखंड मुख्यालय पर किया विरोध प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन Villagers protest against black marketing of ration in Potka block

लेखक: प्रकाशित:
राशन की कालाबाजारी के खिलाफ ग्रामीणों ने प्रखंड मुख्यालय पर किया विरोध प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन Villagers protest against black marketing of ration in Potka block


जादूगोड़ा : पोटका में राशन की कालाबाजारी के खिलाफ भाजपा नेता उपेंद्र नाथ सरदार, पूर्व मुखिया होपना महाली और कालिकापुर मुखिया बाघराय सोरेन के नेतृत्व में ग्रामीणों ने शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय का घेराव कर जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद बीडीओ अभय कुमार द्विवेदी को एक ज्ञापन सौप कर एक सप्ताह में राशन की कालाबाजारी पर रोक लगाने, चार महीने से की जा रही राशन के कटौती की भरपाई करने, ज़मीन दाखिल में व्याप्त भ्रष्टाचार खत्म करने की मांग की गई। इस दौरान उनकी मांगों की अनदेखी किए जाने पर सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी दी गई। किया। इस मौके पर भाजपा नेता उपेंद्र नाथ सरदार ऊर्फ राजू ने कहा कि पोटका  में पिता-पुत्र मिलकर गरीबों का निवाला लूटने में लगे है। लेकिन वे उनकी मंशा पूरी नही होने देगे। बताया गया है कि प्रखंड कार्यालय में भ्रष्टाचार चरम पर है। जमीन म्यूटेशन से लेकर हर काम में पैसे की लूट मची है। गरीबों का राशन कटौती के नाम पर कालाबाजारी की जा रही है और गरीब जनता अपना पेट भरने के लिए मंहगे दामों पर राशन खरीद कर भूख मिटाने को विवश है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन