मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

उद्योग स्थापना के लिए फुटबॉल मैदान आबंटित किए जाने का हथियाडीह के ग्रामीणों ने किया विरोध Villagers of Hathiyadih protested against allotment of football field for setting up industry

लेखक: प्रकाशित:
उद्योग स्थापना के लिए फुटबॉल मैदान आबंटित किए जाने का हथियाडीह के ग्रामीणों ने किया विरोध Villagers of Hathiyadih protested against allotment of football field for setting up industry


गम्हरिया : औद्योगिक क्षेत्र से सटे हथियाडीह बस्ती में उद्योग स्थापना को लेकर जियाडा द्वारा खेल का मैदान आवंटित किए जाने का ग्रामीणों द्वारा विरोध किया गया। बुधवार को जियाडा एवं जिला प्रशासन द्वारा उक्त जमीन की घेराबंदी और निर्माण कार्य शुरू किए जाने का वहां के स्थानीय ग्रामीणों द्वारा विरोध करते हुए निर्माण कार्य में लगे जेसीबी को रोक कर निर्माण कार्य बन्द करा दिया   गया। इसकी सूचना मिलते ही होने पर सरायकेला के एसडीओ पारुल सिंह, डीएसपी हेडक्वार्टर चंदन वत्स पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे और मामले की जानकारी ली। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से वे लोग उस जमीन को फुटबॉल मैदान के रूप में उपयोग में ला रहे हैं। वहां उद्योग लगने से बच्चों के भविष्य पर इसका दुष्प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने बताया कि उक्त जमीन पर उद्योग लगने से बच्चों के खेलने के लिए जमीन तक नहीं बचेगी। गौरतलब है कि जियाडा द्वारा उक्त जमीन को जमुना ऑटो प्राइवेट लिमिटेड को आबंटित किया गया है। इस दौरान मौजूद कंपनी के अधिकारियों ने बताया गया कि यह जमीन उन्हें जियाडा द्वारा आबंटित की गई है जहां उद्योग लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि ग्रामीण इसका विरोध कर रहे हैं, जबकि ग्रामीणों को पास में ही इसी जमीन के एक हिस्से को विकसित खेल का मैदान बनकर दिया जाएगा। लेकिन ग्रामीण इस बात पर तैयार नहीं हो रहे है। बहरहाल, ग्रामीणों के विरोध के कारण तत्काल उक्त निर्माण को बंद कर दिया गया है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन