मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार' कार्यक्रम के तहत सरायकेला, खरसावां, राजनगर, गम्हरिया, चांडिल तथा कुकुडू प्रखंड मे पंचायत स्तरीय शिविर का किया गया आयोजन Under the 'Aapki Yojana, Aapki Sarkar Aapke Dwar' program, Panchayat level camp was organized in Seraikela, Kharsawan, Rajnagar, Gamharia, Chandil and Kukudu blocks

लेखक: प्रकाशित:
आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार' कार्यक्रम के तहत सरायकेला, खरसावां, राजनगर, गम्हरिया, चांडिल तथा कुकुडू प्रखंड मे पंचायत स्तरीय शिविर का किया गया आयोजन Under the 'Aapki Yojana, Aapki Sarkar Aapke Dwar' program, Panchayat level camp was organized in Seraikela, Kharsawan, Rajnagar, Gamharia, Chandil and Kukudu blocks


★गम्हरिया प्रखंड के जगन्नाथपुर में मंत्री चंपाई सोरेन तथा खरसावां के कृष्णापुर पंचायत मे विधायक दशरथ गागराई रहे उपस्थित
★पंचायत स्तरीय शिविर में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगा कल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी, योग्य लाभुकों के लिए गए आवेदन, कई लाभुकों को ऑन द स्पॉट योजनाओं का मिला लाभ
सरायकेला : 'आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार' कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को सरायकेला खरसावां जिले के सरायकेला प्रखंड अंतर्गत मोहितपुर, खरसावां प्रखंड अंतर्गत कृष्णापुर, राजनगर प्रखंड अंतर्गत धुरीपदा, गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत जगन्नाथपुर, चांडिल प्रखंड अंतर्गत तमोलिया तथा कुकरू प्रखंड अंतर्गत लेटेमदा पंचायत में पंचायत स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में विभिन्न विभागों के स्टाल लगाकर लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी तथा योग्य लाभुकों का आवेदन प्राप्त किया गया। इस दौरान दर्जनों लाभुकों को ऑन-द-स्पॉट सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।
इस कार्यक्रम के तहत गम्हरिया प्रखंड के जगन्नाथपुर पंचायत में आयोजित पंचायत स्तरीय शिविर में राज्य के आदिवासी कल्याण सह परिवहन मंत्री चंपाई सोरेन बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे। उन्होंने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपायुक्त रविशंकर शुक्ला, 20 सूत्री उपाध्यक्ष डॉ0 शिवेंदु महतो समेत जिला परिषद सदस्य और अन्य अतिथिगण उपस्थित थे। वहीं, खरसावां प्रखंड के कृष्णापुर पंचायत में आयोजित पंचायत स्तरीय शिविर में विधायक विधानसभा दशरथ गगराई बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कृष्णापुर पंचायत में विशिष्ट अतिथि के रूप में उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई , अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला पारुल सिंह एवं जिला परिषद सदस्य उपस्थित हुए।



गम्हरिया प्रखंड के जगन्नाथपुर पंचायत में आयोजित पंचायत स्तरीय शिविर को संबोधित करते हुए मंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि सरकार अंतिम पायदान में खड़े व्यक्ति को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करने हेतु तीसरे चरण में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित कर रही है। उन्होंने कहा कि शिविर में आमजनों के समस्याओं का निराकरण तथा योजनाओं का लाभ उनके पंचायत में ही मिलेगा। योग्य लाभुकों को विभिन्न कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड के हेमंत सोरेन सरकार ने सभी गरीबों को सर पर छत देने की ठानी है, इसे अमल करने हेतु अबुआ आवास की शुरुआत हो रही है, ताकि सभी गरीबों को तीन कमरे का अपना आवास मिल सके। वही किशोरियों को शिक्षित एवं सशक्त करने हेतु सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, 10वीं एवं 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को आगे की शिक्षा हेतु गुरुजी क्रेडिट कार्ड तथा बिना बाध्यता के शत प्रतिशत वृद्ध, विधवा, दिव्यांग एवं एकल महिला को सर्वजन पेंशन योजना का लाभ प्रदान कर रही है। उन्होंने सरकार की उपलब्धियों के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि सरकार द्वारा पूर्व में दो चरणों में आयोजित सरकार आपके द्वार कार्यक्रम सफल रहा है। उन्होंने कहा कि 24 नवंबर से आगामी 26 दिसंबर तक आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम के तहत जिले के सभी प्रखंड के सभी पंचायत में निर्धारित तिथि के तहत पंचायत स्तरीय शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने अपने नजदीकी पंचायत स्तरीय शिविर में उपस्थित होकर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करने हेतु आवेदन कर सरकार की उन योजनाओं का लाभ लेने तथा अपने आसपास के लोगो को भी प्रेरित करने की अपील किया।



वहीं, खरसावां प्रखंड के कृष्णापुर पंचायत स्थित देवलटांड फुटबॉल मैदान में आयोजित पंचायत स्तरीय शिविर को संबोधित करते हुए खरसावां विधायक दशरथ गगराई ने कहा कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में विभिन्न योजनाओं से वंचित रह गए लाभुकों को जोड़नें तथा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के तहत लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा यह अभियान पिछले दो चरणों में काफी सफल रही है। सरकार का उद्देश्य है कि अब तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से वंचित लाभुको को पंचायत स्तर पर कैंप लगाकर आवेदन प्राप्त कर लोगों को लाभ प्रदान की जाए। साथी योजनाओं के संबंध में जानकारी दी जाए ताकि अपने अधिकार के प्रति लोग जागरुक हो सके। उन्होंने कहा कि इस प्रयास से लोगों को विभिन्न कार्यालयों के चक्कर लगाने से छुटकारा तो मिलेगी ही, साथ ही अपने पंचायत में ही योजनाओं का लाभ प्राप्त किया जा सकता है।
जिले के विभिन्न पंचायत में आयोजित शिविर में प्राप्त आवेदन तथा निष्पादित मामलों की संख्या निम्न प्रकार है:-
प्रखंड/पंचायत  प्राप्त आवेदन/ निष्पादन
●खरसावां (कृष्णपुर)-1146/260
●राजनगर (धुरिपदा)-   674/206
●गम्हरिया (जगन्नाथपुर)- 916/796
●चांडील (तमोलिया)- 618/238
●कुकड़ू (लटेमदा)- 1196/166

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन