मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी Thousands of devotees took a dip of faith on Kartik Purnima

लेखक: प्रकाशित:
कार्तिक पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी Thousands of devotees took a dip of faith on Kartik Purnima


गम्हरिया : कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने नदी व स्थानीय तालाबों में आस्था की डुबकी लगाकर दान किया। इस मौके पर शहरबेड़ा स्थित दोमुहानी घाट, कांड्रा के लाहकोठी स्थित बड़ा झुरिया बांध, राजा हरिश्चंद्र घाट, मानीकुई  स्वर्णरेखा रेखा नदी घाट में प्रातःकाल  से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। श्रद्धालुओं ने परंपरा के अनुरूप स्नान-ध्यान कर अन्न, वस्त्र व पैसे का दान किया। बताया जाता है कि कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन पवित्र नदी का स्नान, दीपदान, भगवान की पूजा, आरती, हवन और दान का बहुत ही महत्व है। इस दिन नदी घाटों में स्नान करने से मनुष्य के पाप से धूल जाते हैं और उन्हें अंत में मुक्ति की प्राप्ति होती है। मान्यता है कि आज के दिन सूर्योदय से पहले स्नान करने से लोगों के जन्म जन्म के पाप भी नष्ट हो जाते हैं।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन