मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

डीसी, एसपी समेत प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने किया कई छठ घाटों का निरीक्षण Team of administrative officers including DC, SP inspected many Chhath Ghats

लेखक: प्रकाशित:
डीसी, एसपी समेत प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने किया कई छठ घाटों का निरीक्षण Team of administrative officers including DC, SP inspected many Chhath Ghats

★आदित्यपुर के मार्ग संख्या 32 के छठ घाट की गंदगी देख दिया गया आवश्यक दिशा निर्देश
आदित्यपुर : लोक आस्था का आदित्यपुर महापर्व को लेकर जिले के आला अधिकारियों ने शनिवार को क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। सरायकेला उपायुक्त रविशंकर शुक्ला, एसपी डॉ. विमल कुमार, एसडीएम पारुल सिंह, सीओ गिरेंद्र टूटी, प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवीण कुमार समेत पुलिस प्रशासन की टीम द्वारा विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण कर जायजा लिया गया। इस दौरान आदित्यपुर के मार्ग संख्या 32 स्थित छठ घाट पहुंचे उपायुक्त ने नदी का पानी नालियों के पानी से भी अधिक प्रदूषित पाया। साथ ही, घाट के किनारे मरी मछली देखा गया। मूर्ति विसर्जन के बाद वहां अबतक सफाई नहीं कराई गई। अब नदी में खरकई बराज से पानी छोड़ने पर बल दिया जा रहा है, ताकि पवित्रता के इस पावन पर्व में छठव्रती भगवान भास्कर को अर्घ्य दे सकें। इस दौरान उपायुक्त ने आदित्यपुर और गम्हरिया के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण कर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में निवर्तमान मेयर विनोद श्रीवास्तव, अधिवक्ता ओमप्रकाश, नगर पर्षद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह, विनय कृष्ण राजू, निरंजन मिश्रा, गुड्डू झा, पप्पू ठाकुर, अमरेश, अंकित, आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार, आरआईटी थाना प्रभारी सागर लाल महथा, ट्रैफिक थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह आदि भी मौजूद थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन