मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

सामाजिक संस्था बिरसा मुंडा सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान भूमि पूजन Social organization Birsa Munda Seva Samiti started cleanliness campaign Bhoomi Pujan

लेखक: प्रकाशित:
सामाजिक संस्था बिरसा मुंडा सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान भूमि पूजन Social organization Birsa Munda Seva Samiti started cleanliness campaign Bhoomi Pujan


जादूगोड़ा : जादूगोड़ा की ह्रदय स्थली माने जाने वाली जादूगोड़ा मोड़ चौक स्थित बिरसा मुंडा पार्क में सामाजिक संस्था बिरसा मुंडा सेवा समिति की ओर से आज सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान नारियल फोड़ कर भूमिपूजन भी किया गया। गौरतलब है कि विगत दस वर्षों से इस बिरसा मुंडा पार्क में गंदगी का अंबार लगा हुआ था जिसे वर्षो बाद साफ-सफाई कर बैठने लायक बनाया गया ताकि लोग यहां शुद्ध हवा में सांस ले सके। इस बाबत क्षेत्र के ग्राम प्रधान जुगल सिंह सरदार ने बताया कि यह जमीन यूसील के अधिग्रहण में है। साफ-सफाई के अभाव में इस  बिरसा मुंडा पार्क से गंदगी की बू आती थी जिसकी साफ-सफाई कर बैठने लायक बनाया गया। आने वाले दिनों में यहां भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थापित कर इसकी पहचान दिलाई जाएगी। इस अभियान में सुभाष टुडू, बसंत टोपनो, सीताराम हांसदा, सुशील हेंब्रम, इंचड़ा ग्राम प्रधान जुगल सिंह सरदार, राम सिंह टुडू, सुनाराम हांसदा आदि शामिल थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन