मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

बंतानगर में पुरेंद्र ने छठव्रतियों के बीच किया पूजन सामग्री का वितरण Purendra distributed puja material among Chhathvratis in Bantanagar

लेखक: प्रकाशित:
बंतानगर में पुरेंद्र ने छठव्रतियों के बीच किया पूजन सामग्री का वितरण Purendra distributed puja material among Chhathvratis in Bantanagar


◆आदित्यपुर-गम्हरिया विकास समिति जरूरतमंदों के बीच बाटेंगी 5000 कंबल, आगामी तीन दिसंबर को बंतानगर से होगी शुरुआत
आदित्यपुर : आदित्यपुर-गम्हरिया विकास समिति के तत्वावधान में आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 26 के बंतानगर में जन सहयोग से छठव्रती माता-बहनों के बीच चुनरी साड़ी एवं मिट्टी के चूल्हे का वितरण कूपन के माध्यम से किया गया। इस अवसर पर उपस्थित मुख्य अतिथि आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह तथा पूर्व पार्षद संदीप साहू ने पूजन सामग्री छठव्रती को पूजन सामग्री प्रदान कर इसका शुभारंभ किया। इस मौके पर अपने संबोधन में पुरेंद्र नारायण सिंह ने छठी मैया एवं सूर्य भगवान से लोगों के सुख, समृद्धि, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और विकास की कामना की। उन्होंने कहा कि समिति द्वारा लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर 2000 छठव्रती माता बहनों के बीच 15 नवंबर से मिट्टी के चूल्हे, चुनरी साड़ी, आटा, लौकी, आम की लकड़ी इत्यादि का वितरण किया जा रहा है।
उन्होंने ने कहा कि ठंड का आगाज हो चुका है, पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी आदित्यपुर- गम्हरिया विकास समिति जरूरतमंदों के बीच 5000 कंबल का वितरण करेगी जिसकी शुरुआत बन्तानगर से आगामी 3 दिसंबर को होगी। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने खरकाई नदी में पानी कम होने की जानकारी पुरेंद्र नारायण सिंह को दी। तत्पश्चात, पुरेंद्र ने जिला उपायुक्त एवं जल संसाधन विभाग से खरकाई नदी में छठ पूजा के अवसर पर पानी छोड़े जाने की मांग की है। इस अवसर पर सम्मानित अतिथि के रूप में पूर्व पार्षद संदीप साहू, पूजा साहू, राजद प्रदेश सचिव देव प्रकाश, राजद नगर अध्यक्ष अश्वनी कुमार सिंह, विमल दास, अधिवक्ता संजय कुमार, बैजू यादव, राजेश यादव आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्व पार्षद संदीप साहू के अलावे सनी कुमार, रंजन कुमार पंडित, अमित कुमार, विजय जायसवाल, गौतम धीवर, देवाशीष कुमार शर्मा, निशु ,कुणाल आदि की भूमिका रही।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन