मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

चार दिवसीय छठ महापर्व के तीसरे दिन छठव्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया, छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ On the third day of the four-day Chhath festival, Chhath devotees offered Arghya to the setting sun, crowds of devotees gathered at the Chhath ghats

लेखक: प्रकाशित:

गम्हरिया : लोक आस्था और सूर्योपासना का चार दिवसीय प्रमुख महापर्व छठ के तीसरे दिन रविवार को छठव्रतियों ने निर्जला व्रत रखकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर नमन किया। इस दौरान क्षेत्र के दोमुहानी छठ घाट, सीतारामपुर डैम, जमुना बांध, शिवबाँध, गौरी घाट, झुरिया, मानीकुई घाट समेत अन्य नदी तालाबों में छठव्रतियों ने पहला अर्घ्य दिया। इस दौरान सभी छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी। इस मौके पर क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों पर कई सामाजिक संगठनों द्वारा शिविर लगाकर श्रद्धालुओं की सेवा की गई। इस मौके पर प्रशासनिक स्तर से भी छठ घाटों पर व्यापक रूप से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। छठ घाट समेत मुख्य मार्ग पर भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई थी।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन